मेरठ

Weather Alert: प्रदेश के कई इलाकों में इस दिन बारिश के बाद 34 डिग्री तक पहुंच जाएगा तापमान

Highlights वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में फिर मौसम में बदलाव तीन दिन मौसम साफ रहने के बाद बारिश की संभावना मार्च के अंतिम सप्ताह में तापमान में होगी बहुत बढ़ोतरी      
2 min read
• •
Updated: 17 Mar 2020, 11:22 AM IST
meerut

मेरठ। मार्च महीने में मौसम में बदलाव को देखकर मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं। मार्च महीने में मेरठ और आसपास 40 मिमी बारिश (Rain) तक हो चुकी है। छह से ज्यादा पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) अभी तक सक्रिय हो चुके हैं। अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 20 मार्च को प्रदेश (UP) के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 19 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं। सोमवार को दिन का तापमान बढ़ गया, लेकिन रात को मौसम में नमी बनी हुई। इसकी वजह चल रही ठंडी हवाएं हैं। सोमवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आद्र्रता 74 और न्यूनतम 45 प्रतिशत रिकार्ड की गई। मार्च महीने में कई बार मौसम में परिवर्तन हुआ है। पहले ही सप्ताह में बारिश और ओलावृष्टि के बाद होली से पहले और बाद में बारिश और ओलावृष्टि हुई। इसके बाद भी बारिश होती रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में यह बदलाव हैरत कर देने वाला है। उन्होंने कहा कि अब दो से तीन दिन मौसम साफ रहेगा। उसके बाद वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक एन. सुभाष का कहना है कि तीन दिन मौसम साफ रहेगा। उसके बाद 20 मार्च को फिर मौसम में बदलाव देखा जा रहा है और कई जगह बारिश होगी। इसके बाद मौसम में साफ रहेगा और तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। 22 मार्च के बाद गर्मी बढऩी शुरू होगी।

आने वाले दिनों में अनुमानित मौसम

तारीख- अधिकतम-न्यूनतम तापमान- मौसम

18 मार्च- 29- 15 डिग्री सेल्सियस- धुंधला

19 मार्च- 30-15 डिग्री सेल्सियस- धुंधला

20 मार्च- 31-16 डिग्री सेल्सियस- धुंधला

21 मार्च- 30-16 डिग्री सेल्सियस- धुंधुला

22 मार्च- 34-18 डिग्री सेल्सियस- धुंधला

23 मार्च- 33-21 डिग्री सेल्सियस- धुंधला

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान