मेरठ

Weather Alert: दिवाली तक बना रहेगा लोगों को परेशान करने वाला मौसम, फिर पड़ेगी इतनी ठंड

Highlights उत्तरी भारत में हवा की गुणवत्ता हो रही खराब वेस्ट यूपी में स्मॉग का सुबह और शाम ज्यादा असर निगरानी के बावजूद नहीं रुक रहा है वायु प्रदूषण
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Oct 2019, 7:55 PM IST
cold.jpg
Changed by icy winds

मेरठ। उत्तरी भारत में विशेष रूप से वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। मौसम में ठंडक होने की वजह से माना जा रहा था कि जल्दी ही स्मॉग से छुटकारा मिलेगा। तापमान घटने से कुछ राहत भी मिली, लेकिन बुधवार को तापमान में बढ़ोतरी से एक्यूआई भी बढ़ गया। मेरठ का एक्यूआई 238 तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिवाली तक मौसम ऐसे ही रहेगा। यदि तेज हवा चलती है तो तापमान गिर सकता है। फिर हवा गुणवत्ता भी बेहतर होगी।

वेस्ट यूपी में मेरठ समेत कई जनपदों में स्मॉग का असर सुबह और शाम ज्यादा दिखाई पड़ रहा है। दिन में हवा चलने से जरूर थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन खेतों में पराली जलाने से हवा लगातार जहरीली बनी हुई है। इससे सांस और दमा के मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। चिकित्सकों ने लोगों को मुंह पर मास्क लगाने की सलाह दी है। मेरठ में अधिकतम तापमान 30.3 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिक एन. सुभाष का कहना है कि दिवाली तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। हवा तेज होने से तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ जाएगी। दिवाली के बाद एक से दो डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी आ सकती है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी आरके त्यागी का कहना है कि एक्यूआई में थोड़ा सुधार तो हुआ है, लेकिन लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है। वायु प्रदूषण रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला