मेरठ

Weather Forecast: 20 अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट, धूल भरी आंधी भी करेगी परेशान

धीरे—धीरे बढ़ रहा है तापमान। शनिवार दोपहर 38 डिग्री तक पहुंच गया पारा। गर्मी के चलते लोग घरों में हुए कैद।
2 min read
• •
Updated: 10 Apr 2021, 3:00 PM IST
heat-wave_650x400_71462246855.jpg
नौतपा के पहले दिन दोपहर में पड़ी तेज गर्मी, पर पारा 40 के नीचे रहा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उप्र में 20 अप्रैल से लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 20 अप्रैल से जिले में गर्म धूल भरी आंधी चलेगी। हालांकि तापमान में अभी से वृद्धि होने लगी है। मेरठ में शनिवार दोपहर को तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान समान्य से तीन डिग्री अधिक और न्यूनतम सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। गर्मी के चलते लोग घरों में कैद हो गए हैं। धीरे—धीरे बढ़ रहे तापमान के चलते मौसमी बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का रुख अब और भी तल्‍ख होगा। मौसम का बदलाव ऐसा रहा कि अधिकतम पारा बारिश होने के बाद ही चार से पांच डिग्री तक कम होगा। बारिश के बिना मौसम में बढती गर्मी से लोगों को कोई निजात नहीं मिलने वाली है। मौसम का यह बदलाव लोगों को सेहत संबंधी दुश्‍वारियां यकीनन देगा। आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा और सूरज की ये सख्ती इस सप्ताह से शुरू होकर अब जून तक जारी रहेगी। इसके बाद वातावरण दोबारा तल्‍खी की ओर हो सकता है।

शनिवार की सुबह आसमान साफ रहा और सुबह ठंडी हवाओं का असर बना रहा। वातावरण में ठंड का असर घुला होने से लोगों को राहत तो महसूस हुई लेकिन दिन चढ़ने पर आठ बजे के बाद मौसम का रुख दोबारा गर्मी की ओर चढ़ना शुरू हुआ। गर्मी का असर होने से लोग सुबह 11 बजे के बाद ही पसीना पसीना होते रहे। जबकि दोपहर में धूप और तल्‍ख होने के साथ ही मौसम का रुख लोगों को सेहत संबंधी परेशानिया शुरू कर दी। मौसम वैज्ञानिक मान रहे हैं कि अब लू का दौर सप्‍ताह भर बाद शुरू हो जाएगा और दोपहर की गर्म हवा लोगों की सेहत को चुनौती भी देगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला