3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: भीषण गर्मी झेलने को रहें तैयार, दो दिन में तापमान होगा 40 के पार

Weather Alert for coming two days पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी की चपेट में है west up। अप्रैल के महीने में weather में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। minimum temperature में भी वृद्धि होने लगी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 9 Apr 2021, 10:42 AM IST

weather.jpg

madhya pradesh weather in may 2021 hindi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। लगातार कुछ दिनों से मौसम (Weather Alert) में हो रही तब्दीली के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वेस्ट यूपी (west up weather) के लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। पहला कोरोना का बढ़ता संक्रमण और दूसरा बढ़ता तापमान (temperature)। इस समय मेरठ और आसपास के जिलों का तापमान 37 डिग्री को पार कर गया है। वहीं दूसरी ओर आगामी दो दिन में तापमान 40 के पार होने की उम्मीद जताई जा रही है। यानी रविवार को मेरठ और वेस्ट यूपी का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इससे जहां गर्मी में तेजी से इजाफा होगा वहीं दूसरी ओर मौसमी बिमारियों का भी प्रकोप बढ़ने की आशंका है। कुछ दिन पूर्व आसमान पर छाए घने बादलों के चलते बारिश के आसार बने थे। लेकिन दबाव कम होने के कारण बादल बिना बारिश के गायब हो गए।

यह भी पढ़ें: मौसम विभाग का इन पांच जिलों में भारी बारिश और तेज अंधड़ का अलर्ट

दरअसल, अचानक सूरज के तेवर तेज होने से एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव हुआ है। हवाओं के बीच शनिवार को आसमान बिल्कुल साफ दिखाई दिया। वहीं सूरज के तेवर भी अन्य दिनों की अपेक्षा काफी तेज रहे। अचानक बदले मौसम ने लगातार बढ़ती गर्मी की तपिश को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विछोभ के कारण मौसम में यह अचानक से बदलाव देखने को मिल रहा है। 24 घंटे के भीतर तापमान में और वृद्धि की आशंका जताई है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का असर उतना नहीं है जितना कि उम्मीद की जा रही थी।

यह भी पढ़ें: यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी

मेरठ में शनिवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरूवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 18.5 डिग्री सेल्सियस है। आर्द्रता की बात करें तो अधिकतम 48 और न्यूनतम 32 मापी गई। मौसम वैज्ञानिक डा एन सुभाष के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखा गया है। अप्रैल माह में मौसम में बदलाव देखे जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश