3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का इन पांच जिलों में भारी बारिश और तेज अंधड़ का अलर्ट

यूपी के कुछ जिलों में आज मौसम में कुछ उठापटक रहेगीमौसम विभाग का अलर्ट बिहार सीमा से लगे कई जिलों में दो दिन भारी बारिश मौसम विभाग के पूर्वानुमान प्रयागराजवासियों के चेहरे खिले लखनऊ और आसपास के जिलों में सिर्फ बादल दिखेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 9 Apr 2021, 10:40 AM IST

मौसम विभाग का इन पांच जिलों में भारी बारिश और तेज अंधड़ का अलर्ट

मौसम विभाग का इन पांच जिलों में भारी बारिश और तेज अंधड़ का अलर्ट

लखनऊ. यूपी के कुछ जिलों में आज मौसम में कुछ उठापटक रहेगी। मौसम विभाग
(India Meteorological Department) का अलर्ट (weather Alert) है कि बिहार सीमा से लगे कई जिलों में आने वाले दो दिन भारी बारिश की संभावना है। बारिश के तेज आंधी और बिजली चमकने की भी आशंका जाहिर की गई है। राजधानी लखनऊ में तेज धूप निकली हुई है पर हवाएं इस गर्मी को कुछ कम कर रही हैं।

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान (Weather Forecast) जारी करते हुए कहाकि, प्रयागराज, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर और भदोही और कुछ अन्य जिलों में आज शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश का अलर्ट है। कुछ जिलों में शुक्रवार शाम तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने तेज अंधड का भी पूर्वानुमान जारी किया है।

अंधड़ के समय बाहर न निकले :- मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इन प्रयागराज, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर और भदोही इन पांच जिलों और इनके आसपास के जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। मौसम विभाग ने चेताया है कि अंधड़ के समय बाहर न निकले। कच्चे मकानों नुकसान हो सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान लोगों के चेहरे खिले :- मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान से इन जिलों में लोगों के चेहरे खिले हुए हैं कि बारिश होगी। बारिश से निश्चित ही इन सभी जिलों में लोगों राहत मिलेगी। प्रयागराज गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बारिश और आंधी से प्रयागराज की जनता बहुत राहत महसूस करेगी।

लखनऊ और आसपास के जिलों में सिर्फ बादल दिखेंगे :- मौसम के इस बदलाव का असर लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में भी देखने को मिल रहा है। यहां सिर्फ बादलों की आवाजाही रहेगी पर बारिश की कोई संभावना नहीं है। पश्चिमी यूपी में भी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

किसान चिंतित :- मौसम विभाग का अलर्ट (Uttar Pradesh Weather Alert) अगर सही सावित हुआ तो रबी फसलों को नुकसान हो सकता है। किसान चिंतित हैं कि पकी फसल खेत में खड़ी है। तमाम जगहों पर गेहूं और दलहन की फसल तैयार है।