3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम ने अचानक करवट बदलीयूपी के कई जिलों में भारी बारिश का मौसम अलर्ट (Weather alert)पश्चिमी यूपी में गरज (Thunder flashes) के साथ बूंदाबांदी के आसारपहाड़ों पर अभी अभी ताजा बर्फबारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 6 Apr 2021, 10:54 AM IST

rain.jpg

लखनऊ. मौसम ने अचानक करवट बदली है। यूपी के कई जिलों में आने वाले दो दिनों में बारिश (rain) का मौसम विभाग ने अलर्ट (Weather alert) जारी किया है। साथ ही बादलों खूब जमकर (Thunder flashes) गरजेंगे। और बिजली के चमकने का भी पूर्वानुमान लगाया गया है। इसके साथ ही पहाड़ों पर अभी अभी ताजा बर्फबारी हुई है। जिससे यूपी के कई जिलों में और ठंड बढ़ सकती है। जिससे लोगों को गरमी से राहत मिलेगी।

पहाड़ों पर बर्फबारी :- (Weather update) आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा कि पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते ऐसे आसार बन रहे हैं।

आगरा में तापमान 42.1 डिग्री दर्ज :- अप्रैल माह का आज छठा दिन है। तापमान पूरे शबाब पर है। गर्मी के तल्ख तेवर लोगों के पसीने ला रहे हैं। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 से 42 डिग्री के बीच बना रहा और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री से 21. 2 डिग्री के बीच बना रहा। मौसम बुलेटिन के मुताबिक, आगरा व झांसी खूब तपे। आगरा में तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि झांसी में 42 डिग्री रहा। इसके साथ ही कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बांदा, सुल्तानपुर, फुर्सतगंज, हमीरपुर में पारा 40 के करीब पहुंच गया है।

मंगलवार सुबह मौसम सुहावना :- राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह मौसम सुहावना है। आज का अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं लखनऊ में छह और सात अप्रैल को बादल आएंगे जरूर पर बरसेंगे या नहीं यह तो उनका मूड ही बताएगा।