3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी

Weather Department ने पूर्वांचल के कुछ जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी (Rain and Thunderstorm Alert) जारी की। पश्चिमी यूपी (West Uttar Pradesh) में अगले दो-तीन दिन में लू चलने की संभावना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 9 Apr 2021, 10:21 AM IST

 तेज बारिश

तेज बारिश

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
नोएडा.गर्मी ने अपना सितम दिखाना शुरू कर दिया है। यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 के करीब पहुंच गया है तो कुछ में 40 पार कर चुका है। ऐसे में मौसम विभाग (Weather Department) ने पूर्वांचल के कुछ जिलों में एक बार फिर से मौसम में बदलाव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वांचल के जिलों आज यानी शनिवार को तेज आंधी और बारिश की संभावना (Rain and Thunderstorm Alert) है। वहीं, पश्चिमी यूपी में अगले दो-तीन दिन में लू चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- UP Weather Update : बुंदेलखंड में 40 पार पहुंचा पारा, जानें- यूपी में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को पूर्वांचल के चंदौली, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर समेत प्रयागराज और इनके आसपास के जिलों में तेज अंधड़ चलने की आशंका है। मौसम विभाग की मानें तो इन जिलों में करीब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस दौरान लोग घरों से बाहर न निकलें। बता दें कि प्रयागराज में गर्मी सबसे ज्यादा सितम ढहा रही है। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री तक पहुंच गया था। आंधी और बारिश के बाद यहां तापमान में हल्की गिरावट होगी।

वेस्ट यूपी में चढ़ सकता है पारा

वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करें तो सभी जिलों में गर्मी का सितम शुरू हो चुका है। नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में यहां लोगों को लू का सामना करना पड़ सकता है। 11 अप्रैल के बाद वेस्ट यूपी में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। इसके साथ ही लोगों को लू के थपेड़ों का भी सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- बदली के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और बारिश का जारी किया अलर्ट