scriptभीषड़ गर्मी के बीच बूंदाबांदी ने दी राहत, 13 अप्रैल तक बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना | uttar pradesh weather forecast updates rain and dust | Patrika News

भीषड़ गर्मी के बीच बूंदाबांदी ने दी राहत, 13 अप्रैल तक बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

locationलखनऊPublished: Apr 10, 2021 11:08:13 am

Submitted by:

Karishma Lalwani

उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। इस बीच शुक्रवार को यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश हुई।

भीषड़ गर्मी के बीच बूंदाबांदी ने दी राहत, 13 अप्रैल तक बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

भीषड़ गर्मी के बीच बूंदाबांदी ने दी राहत, 13 अप्रैल तक बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। इस बीच शुक्रवार को यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश हुई। मौसम सुहाना हो गया जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। लेकिन आने वाले समय में गर्मी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी आंधी और बारिश होगी। लेकिन इस बारिश के बाद उमस बढ़ेगी। तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 13 अप्रैल तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है।
शुक्रवार को अचानक मौसम से करवट बदल ली। शुक्रवार दोपहर अमेठी और सुल्तानपुर में हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि बारिश की वजह से खेती को काफी नुकसान भी पहुंचा। तेज हवा और बारिश से खेतों में पानी घुस गया जिससे कि खेती किसानी को नुकसान हुआ है। वर्तमान समय में खेतों में गेहूं की कटाई और मड़ाई का कार्य चल रहा है। बारिश होने की वजह से गेहूं की कटाई और मड़ाई पर असर पड़ा है।
इन जिलों में बारिश

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। यहां का न्यूनतम टेंपरेचर 21 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा। अमेठी और सुल्तानपुर में भी हल्की बारिश और तेज हवा के चलते गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को भी प्रयागराज, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर और भदोही में तेज आंधी चल सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो