मेरठ

Weather Update: 20 डिग्री के नीचे आया तापमान, ठंडी हवाओं ने पश्चिमी यूपी से लेकर एनसीआर को जकड़ा

Weather Update: मौसम में बदलाव का रूख अब भी जारी है। पिछले सप्ताह हुई बारिश के कारण अब वातावरण में इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। मौसम पूरी तरह से साफ होने के बाद भी धूप में काफी नरमी देखी जा रही है। इस नरमी के कारण अब दिन में भी गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2021, 1:32 PM IST
cold.jpg

Weather Update: मौसम का रुख अब पूरी तरह से बदलाव की ओर है। वातावरण में नरमी देखी जा रही है। तापमान में काफी अंतर आ चुका है। न्यूतनम तापमान इस बार पहली बार अक्टूबर में 17 डिग्री तक जा पहुंचा है। न्यूनतम तापमान इससे पहले 20 और उससे ऊपर ही चल रहा था। माना जा रहा है कि आने वाले सप्ताह से कुछ और तेज ठंड का असर नजर आने लगेगा।

गुलाबी ठंड देने लगी दस्तक

बीते सप्ताह हुई तेज बारिश बंद होने के बाद बीते दो दिनों से सुबह ठंडी हवाओं का जोर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर के जिलों में चल रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख और परिवर्तित होगा और सुबह की गुलाबी ठंड भी लोगों को सिहरन का अहसास कराएगी। शनिवार की सुबह आसमान पूरी तरह साफ रहा और ठंडी हवाओं का असर लोगों को ठंड की दस्तक का अहसास कराता नजर आया। इस महीने में पहली बार तापमान 20 डिग्री के नीचे आया है। इससे स्पष्ट संकेत है कि गुलाबी ठंड अब और अधिक ठंडक का अहसास कराएगी।

अगले सप्ताह से आ सकती है तापमान में कमी

कृषि अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा तो सुबह ठंड और अधिक होगी। रात को ओस भी गिरेगी और ठंडी हवाओं का असर भी धूप खिलने तक रहेगा। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से तापमान में और भी कमी आ सकती है।

घुलने लगा है ठंड का असर

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य‍ से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्या से दो डिग्री कम रहा। आर्द्रता अधिकतम 68 फीसद और न्यूयनतम 54 फीसद दर्ज की गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर के आसपास पूरी तरह से आसमान साफ हो चला है। मानसून पूरी तरह से विदा होने के बाद अब अब वातावरण में ठंड का असर भी घुलने लगा है। सप्ताह भर तक मौसम अब साफ रहने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला