मेरठ

यूपी के इन जिलों में ईरान-पाकिस्तान से आ रही ‘मुसीबत’, इस तारीख को आ सकता है भयंकर तूफान

ईरान-पाकिस्तान से भयकंर मुसीबत आने वाली है और हो सकता है इससे आप प्रभावित हों।
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2018, 4:43 PM IST
storm
यूपी के इन जिलों में ईरान-पाकिस्तान से आ रही ‘मुसीबत’, इस तारीख को आ सकता है भयंकर तूफान

नोएडा। अगर आप भी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तो जरा सतर्क हो जाइए। कारण, ईरान-पाकिस्तान से भयकंर मुसीबत आने वाली है और हो सकता है इससे आप प्रभावित हों। दरअसल, मौसम विभाग ने आशंका जाहिर की है कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अंधड़ चल सकती है।

वहीं यह भी कहा जा रहा है कि अरब सागर से उठ रही हवाएं चक्रवात का रूप ले सकती है। जिसके चलते नोएडा और आसपास के शहरों समेत पूरे उत्तर भारत में आसमान में भी अंधेरा छाया रहेगा। वहीं इसके चलते प्रदूषण भी बढ़ेगा।पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) ने यूरोपीय मौसम विभाग के हवाले से बताया है कि एंटी साइक्लोन (अंधड़) अभी लक्ष्यदीप में है।

ईरान और पाकिस्तान के बाद इसकी उत्तर भारत में आने की आशंका है। जिसकी जानकारी पर्यावरण मंत्रालय और मौसम विभाग को भी दी घई है। बताया जा रहा है कि इसे लेकर जल्द ही कोई बड़ी बैठक की जा सकती है। पर्यायवरणविद् विक्रांत तोंगड़ का कहना है कि जिस तरह से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर पिछले साल बढ़ गया था। इस बार भी ऐसा होने से पहले कड़े कदम उठाए जाने की जरूरत है। ताकि स्थिति खराब होने से रोका जा सके।

इस तारीख को आ सकता है तूफान

मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर को भारत में अंधड़ के पहुंचने की आशंका है और इसका प्रभाव करीब एक सप्ताह तक रहेगा। इसके चलते बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम इंडो-गंगा के मैदानी इलाकों में बनेगा और फिर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में हवा में प्रदूषण का स्तर खराब हो जाएगा।

पराली के जलने से लोग होंगे प्रभावित

वहीं विशेषज्ञों की मानें तो कुछ दिनों बाद ही वेस्ट यूपी समेत कई राज्यों में धान की कटाई शुरू हो जाएगी। वहीं हर बार की तरह 15 से 17 अक्टूबर के बीच पराली जलने का सिलसिला शुरू हो जाएगा और इस दौरान दिल्ली-एनसीआर की हवा पर और अधिक असर पड़ने की आशंका है। सीपीसीबी के एयर बुलेटिन के अनुसार, अक्टूबर की शुरुआत में ही गाजियाबाद का एयर इंडेक्स 248, ग्रेटर नोएडा का 202 और नोएडा का 257 दर्ज हुआ।

Updated on:
6 Oct 2018, 4:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला