बिजनौर। जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन में परेड के दौरान पुलिस कर्मियों को सुरक्षा के तहत जागरुक करते हुए उनका चालान काटा गया। एसपी उमेश कुमार द्वारा चलाए जा रहे हेलमेट अभियान के तहत चेकिंग अभियान दूसरे दिन भी चलाया गया। इस अभियान में खास बात यह रही कि पुलिस कप्तान ने रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के वाहनों की चेकिंग की।