बता दें कि बजरंग दल के कार्यकर्ता अजय (25) की हत्या के विरोध में शुक्रवार को सैकड़ों बजरंग दल के कार्यकर्ता और सेक्टर 8 के निवासियों ने थाना सेक्टर 20 का घेराव करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही थाने के बाहर रोड़ को जाम भी कर दिया। जिसके बाद मामले को बढ़ता देख एसपी सिटी खुद थाने पर पहुंची और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मामले को शांत कराया और अजय की डेड बॉडी को पुलिस के साथ उसके घर भेजी गई।