मेरठ

Weather Alert: सुबह को कोहरे के साथ बढ़ा प्रदूषण, अगले तीन दिन में इतना गिरेगा तापमान

Highlights वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में कोहरे बढ़ने से घटा तापमान मेरठ और आसपास तीन गुना एक्यूआई बढ़ने से परेशानी मौसम वैज्ञानिकों ने ठंड बढ़ने को लेकर जारी किया अलर्ट  
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Dec 2019, 12:20 PM IST
meerut

मेरठ। वेस्ट यूपी (West UP), दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में कोहरे (Fog) के साथ वायु प्रदूषण (Air Pollution) बढ़ गया है। सुबह के समय में पिछले दो दिन से कोहरा बढ़ गया है। इसके असर से तापमान में फर्क पड़ा है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि अगले दो-तीन दिन में तापमान और कम होगा, जिससे ठंड (Cold) बढ़ जाएगी।

दो दिन पहले तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण वायु प्रदूषण छट गया था और तापमान में भी काफी गिरावट आ गई थी। इसके बाद सुबह के समय कोहरा बढ़ गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 23.4 और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आद्र्रता 95 व न्यूनतम 51 प्रतिशत रिकार्ड की गई। कोहरा बढऩे के साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ गया है। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स जो बारिश के बाद 64 तक आ गया था, अब 190 तक पहुंच गया है। हालांकि तेज धूप और हवा के कारण दिन में प्रदूषण का असर ज्यादा नहीं रहा। हवा की रफ्तार भी 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि तापमान की गिरावट के साथ सुबह के समय कोहरा छाएगा। दिन में धूप खिलने और हवा के चलने से मौसम साफ रहेगा। अगले दो-तीन दिन में रात के तापमान में गिरावट आएगी। दो डिग्री तक तापमान गिर सकता है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला