मेरठ

मूसलाधार बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

Highlights: -मौसम विभाग का वेस्ट में तेज बारिश का अलर्ट -दोपहर 1 बजे से मेरठ में हुई झमाझम
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2020, 6:44 PM IST
mausam_alert_4887240_835x547-m_1.jpg

मेरठ। मेरठ समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में गुरूवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लोगों का सड़कों पर चलना तक दूभर हो गया था। तेज बारिश ने लोगों को कुछ राहत जरूर पहुंचाई। वहीं मौसम विशेषज्ञों की माने तो मौसम लगातार इसी तरह बदलता रहेगा। मेरठ में आज दोपहर 12 बजे के बाद मौसम ने करवट बदली। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी निजात मिली है।

दोपहर करीब 1 बजे के बाद से मूसलाधार बारिश हो रही है। जानकारी के मुताबिक, वेस्ट के अन्य जिलों में हल्की बूंदाबादी हो रही है। जबकि कई जिलों में काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने वेस्ट के कई जिलों में गुरूवार को तूफान के साथ बारिश आने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मेरठ में मौसम ने करवट बदली। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी निजात मिली है। दोपहर 1 बजे से मूसलाधार बारिश हो रही है। जबकि कई जिलों में काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

कहां-कहां जारी है अलर्ट :—

बता दें कि मौसम विभाग ने मेरठ,गाजियाबाद,मुजफ्फरनगर,बागपत, नोएडा, सहारनपुर, बिजनौर समेत कई जिलों में तेज बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, उत्तराखंड में भी आने वाले 48 घंटे में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है।

Updated on:
30 Jul 2020, 6:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला