मेरठ

Weather Update: मेरठ-NCR में आईएमडी का येलो अलर्ट, झमाझम बारिश से गिरा तापमान

Weather Update IMD Rain Alert: आज मेरठ-एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है। आईएमडी ने चार दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है।

2 min read
Aug 04, 2023
मेरठ-NCR में आईएमडी का येलो अलर्ट

Weather Update IMD Rain Alert: आज सुबह से मेरठ—एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। आज मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली में बारिश हो रही है। बारिश के चलते जहां जगह—जगह जलभराव हो गया है। वहीं लोगों को गर्मी से निजात मिली है। आईएमडी ने आने वाले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश होने से मेरठ का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य है। जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। ये सामान्य से दो डिग्री कम है। आज हवा में नमी का स्तर 95 से 60 प्रतिशत तक है। मौसम विभाग के अनुसार मेरठ और आसपास के जिलों में आज अच्छी बारिश की उम्मीद है। मौसम का सिस्टम कमजोर पड़ गया है।

पिछले कई दिनों से मेरठ और आसपास के लोगों को उमस भरी गर्मी के बाद आज शुक्रवार की सुबह मेरठ-एनसीआर में बारिश ने राहत दी है। इससे पहले गुरुवार को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार आज मध्यम स्तर की बारिश होगी। मेरठ और आसपास के जिलों में अगले दो-तीन दिनों में भीषण बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार है कि हाल फिलहाल बारिश ऐसे ही होगी। ऐसे में उमसभरी गर्मी से लोगों को हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। गुरुवार को सुबह से सूरज निकल गया था। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हो गई। दिन के समय बादलों की आवाजाही हालाकि बनी रही थी। लेकिन कहीं पर बारिश नहीं हुई। तेज धूप निकलने के चलते तापमान में वृद्धि हुई। तापमान बढ़ने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

मेरठ और आसपास के जिलों का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच है। जबकि जिलों का न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बताया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मेरठ और आसपास के जिलों में अच्छी वर्षा की उम्मीद है। मध्य भारत में हवा के कम दबाव का एक क्षेत्र बन रहा है। इसके चलते अच्छी बारिश की संभावना है। जबकि, दिल्ली व आसपास के हिस्सों में हल्की वर्षा के आसार हैं।

मौसम विभाग का अनुमान के अनुसार, आज शुक्रवार को अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है। दिन में हल्के बादलों की मौजूदगी रहेगी। हवा की गति 18 किमी प्रति घंटे तक की रहने की संभावना है। मौसम के चलते हवा की गुणवत्ता साफ हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार इस समय एनसीआर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 के नीचे है। इस स्तर की हवा को "संतोषजनक" कहा जा सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच वायु गुणवत्ता स्तर ऐसे ही रहने की संभावना है।

Published on:
04 Aug 2023 08:51 am
Also Read
View All