मेरठ

43 साल में सबसे अधिक गर्म रहा 18 फरवरी का दिन, आज तापमान 30 डिग्री के पार जाने के आसार

18 फरवरी को मेरठ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो 1980 के बाद से सबसे अधिक है।
2 min read
Feb 19, 2023
weather.jpg

इस बार फरवरी में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मेरठ में फरवरी की 18 तारीख को तापमान ने पिछले 43 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। इस बार 18 फरवरी को अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया। इससे पहले फरवरी माह में ही अधिकतम तापमान 28.0 तक पहुंचा था।

जो कि समान्य से 5 डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया था। 18 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दज किया गया। जो सामान्य रहा है। आज रविवार को अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

जबकि न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री के बीच तक पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान आने वाले कुछ दिनों में 30 डिग्री तक बने रहने की संभावना है। आज रविवार को सुबह मौसम साफ रहेगा। शाम या रात को हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।

1980 के बाद सबसे अधिक तापमान
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि वर्ष 1980 से 2023 तक के 18 फरवरी का ये अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले 2017 में 18 फरवरी को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री रहा था। 2002 में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री था। 2001 में 18 फरवरी को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री रहा था। 18 फरवरी 1999 में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था।

1997 29.5 दज किया गया था। 18 फरवरी 1993 में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री रिकार्ड किया गया था। इन सालों को छोड़ दे तो 1980 के बाद इस साल सबसे ज्यादा तापमान रिकोर्ड हुआ है।


उन्होंने बताया कि फरवरी माह में बढ़ते तापमान का कारण क्लाइमेट क्राइसिस है। यहीं कारण है कि इस बार सर्दी के मौसम में कभी ठंड तेज हुई तो कभी शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया।

Updated on:
19 Feb 2023 08:18 am
Published on:
19 Feb 2023 08:17 am