27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाशिवरात्रि 2023: पूजा के लिए बेर और बेल की बढ़ी मांग तो दोगुना हुए दाम

महाशिवरात्रि पर बेर और बेल के दाम में बढ़ गए हैं। 40 रुपए किलो मिलने वाला बेर आज 80 रुपए किलो बिक रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 18 Feb 2023, 10:27 AM IST

महाशिवरात्रि 2023: पूजा के लिए बेर और बेल की बढ़ी मांग तो दोगुना हुए दाम

महाशिवरात्रि पर मंदिर के बाद बिक रहा बेर

महाशिवरात्रि पर आज पूजा के लिए बेर और बेल की मांग अधिक बढ़ गई है। भगवान शिव को बेर और बेल चढ़ाकर पूजा की जाती है बेर और बेल की मांग बढ़ने पर इसके दाम भी दो गुना तक बढ़ गए हैं।


यह भी पढ़ें : महाशिवरात्रि 2023: 'हर-हर महादेव' से गूंजे मेरठ के ऐतिहासिक शिव मंदिर

मेरठ में 40 रुपए किलो बिकने वाला बेर आज 80 रुपए किलो पहुंच गया है। इसी तरह से बेल की कीमत का हाल है। आमदिनों में बेल का दाम 10 रुपए प्रति बेल होता है। लेकिन आज बेल 30 रुपए में मिल रहा है।

बढ़ी मांग तो महंगे हो गए दाम
महाशिवरात्रि से दो दिन पहले तक बेर की कीमत 30 से 40 रुपए प्रति किलोग्राम थी। महाशिवरात्रि से एक दिन पहले बेर के दाम 50 से 60 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए थे।


यह भी पढ़ें : Mahashivaratri 2023: 60 साल बाद लग रहे तीन शुभ योग, शिव पूजा का मिलेगा कई गुना फल

आज महाशिवरात्रि पर पूजा के लिए बेर की मांग बढ़ी तो दाम में भी तेजी आई है। सुबह से बेर का भाव 70-80 रुपए प्रति किलोग्राम है। ऐसा ही हाल फूल और माला का भी है। आम दिनों में एक फूलमाला का दाम 20 रुपए होता है जो कि आज 25 से 30 रुपए हो गया है।

महाराष्ट्र और एमपी से आ रहा बेर
मेरठ में इन दिनों महाराष्ट्र और एमपी से बेर आ रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर देश में सभी जगह बेर की मांग अधिक बढ़ जाती है। जिस कारण बेर के दाम में भी बढ़ोत्तरी होती है।


यह भी पढ़ें : महाशिवरात्रि पर एटीएस और आरएएफ के हाथ में होगी मेरठ के औघडनाथ मंदिर की सुरक्षा

बेर बेचने वाले युवक राशिद ने बताया कि इस बार मेरठ में बेर की आवक कम हुई है। इस कारण महाशिवरात्रि पर बेर का भाव बढ़ा है। उन्होंने बताया कि पिछले साल महाशिवरात्रि पर बेर का दाम 20-30 रुपए प्रति किलोग्राम रहा था।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग