27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाशिवरात्रि 2023: ‘हर-हर महादेव’ से गूंजे मेरठ के ऐतिहासिक शिव मंदिर

आज Mahashivratri पर्व है। मेरठ के सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 18 Feb 2023, 10:22 AM IST

महाशिवरात्रि 2023 : 'हर-हर महादेव' से गूंजे मेरठ के ऐतिहासिक शिव मंदिर, आस्था का उमड़ा सैलाब

महाशिवरात्रि के मौके पर शिवलिंग पर अभिषेक करते श्रद्धालुगण।

Mahashivratri के दिन भगवान शिव की उपासना के साथ व्रत करने की मान्यता है। मेरठ के सभी शिव मंदिरों में आज यानी शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर, सदर विल्वेश्वर महादेव मंदिर, भोलेश्वरनाथ महादेव मंदिर, झारखंडी महादेव मंदिर और स्वयंभू शिव मंदिर में पर है।


यह भी पढ़ें : Mahashivaratri 2023: 60 साल बाद लग रहे तीन शुभ योग, शिव पूजा का मिलेगा कई गुना फल

मेरठ के पुरातन औघड़नाथ शिव मंदिर में सुबह से कावड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ है। सुबह 4 बजे से शुुरू हुआ जलाभिषेक अब तक चल रहा है। लगातर शिवभक्त मंदिरों में महादेव के पूजन और अभिषेक के लिए आ रहे हैं। मंदिर को फूलों से सजाया गया है। मंदिर में भक्तों के लिए 2 अगल कतारें बनाई गई हैं। बाबा के जयघोष से मंदिर गूंज रहा है।


यह भी पढ़ें : महाशिवरात्रि पर एटीएस और आरएएफ के हाथ में होगी मेरठ के औघडनाथ मंदिर की सुरक्षा

सुबह 4 बजे हुए बाबा का श्रृंगार और आरती
औघड़नाथ शिव मंदिर में सुबह चार बजे बाबा का श्रृंगार और आरती हुई। इसके बाद मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। आज यानी शनिवार क दिन भर मंदिर खुला रहेगा। दोपहर को 12 बजे आरती और शाम को विशेष पूजा होगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग