मेरठ

वेस्ट यूपी-एनसीआर के लोग करें बस थोड़ा इंतजार, इस दिन राहत दिलाएगी मानसून की पहली बारिश

मंगलवार को हुर्इ बूंदाबांदी से तापमान में आयी गिरावट

2 min read
Jun 26, 2018
वेस्ट यूपी-एनसीआर के लोग करें बस थोड़ा इंतजार, इस दिन राहत दिलाएगी मानसून की पहली बारिश

मेरठ। कई दिनों से आग बरसा रही गर्मी पर हल्की बूंदा-बांदी ने ब्रेक लगा दिया। मेरठ जिले के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे तापमान में गिरावट आयी है।चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को रविवार शाम बादल छाने से कुछ राहत मिली। बादलों की आंखमिचौली के बीच बूंदाबांदी ने बारिश की उम्मीद जगाई, लेकिन बरसे बिना बदरा चले जाने से लोगों को मायूस होना पड़ा। मंगलवार को दोपहर पारा 37 डिग्री दर्ज किया गया। पारा एक दिन पहले 42 डिग्री तक पहुंच गया था। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गर्मी के कारण मौसमी बीमारियों ने भी लोगों को अपनी गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया था।

ये भी पढ़ें

इन पांच शहरों में चलेगी मेट्रो, रैपिड ट्रेन के लिए भी सारी बाधाआें पर विराम

48 घंटे बाद आएगी मानसून की पहली बारिश

मंगलवार सुबह से ही तेज धूप बदन झुलसा रही थी। सुबह की भीषण गर्मी से बेहाल लोगों में 11 बजे के समय छाए बादल से राहत मिलने की आस जगी। बादलों ने हल्की फुल्की फुहार फेंकी और फिर चले गए, लेकिन अगले ही पल पुरवा हवाओं ने बादल का रूख दूसरी ओर मोड़ दिया। मौसम विभाग की मानें तो ४८ घंटे बाद मानसून की पहली बारिश होगी। मंगलवार को बूंदाबांदी होने से मौसम में बदलाव हुआ है। गुरुवार के बाद मौसम में आैर बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि मंगलवार को बादल छाए रहने से मौसम सुहाना रहा, मगर बारिश न होने से लोगों को मायूस होना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को दोपहर को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 48 घंटे बाद मानसून की पहली बारिश आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

धर्म परिवर्तन कराने के बाद किया था निकाह, अब दूसरे के लिए पत्नी को दी यह घिनौनी धमकी
Published on:
26 Jun 2018 06:42 pm
Also Read
View All