
इन पांच शहरों में चलेगी मेट्रो, रैपिड ट्रेन के लिए भी सारी बाधाआें पर विराम
मेरठ। इन पांच शहरों के लोगों ने जो सपना देखा था, वह पूरा होने जा रहा है। इस सपने के पूरा होने में जो बाधाएं आ रही थी, उन्हें केंद्र सरकार ने साफ करके हरी झंडी दिखा दी है। इन पांच शहरों में मेट्रो ट्रेन दौड़ने का सपना पूरा होने जा रहा है।
इन पांच शहरों को मिली हरी झंडी
केंद्र सरकार ने यूपी में मेरठ समेत आगरा और कानपुर को मेट्रो ट्रेन के लिए मंजूरी दी है। वैसे देश के पांच शहरों को इसकी मंजूरी हुर्इ है। इसके लिए नई मेट्रो नीति बनाई गई है। जिसके तहत वेस्ट यूपी के मेरठ व आगरा के साथ-साथ कानपुर भी शामिल है। मेट्रो रेल परियोजनाओं को वित्त मंत्रालय से स्वीकृति मिली है। जिससे अब मेट्रो के लिए काम करने का रास्ता खुल गया है। देश के अन्य और दो शहरों जहां मेट्रो चलेगी उनमें मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल को भी शामिल किया गया है। सूत्रों के अनुसार जल्दी ही मेट्रो रेल परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। मेरठ के रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के प्रस्ताव को भी पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) में भेज दिया गया है। उसकी मंजूरी के बाद प्रस्ताव के आधार पर कैबिनेट नोट तैयार किया जाएगा।
दिल्ली जाने वालों की परेशानी होगी दूर
मेरठ से दिल्ली जाने में लोगों को जिस परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेट्रो के आ जाने के बाद वह समस्या हल हो जाएगी। आज मेरठ से दिल्ली जाने में करीब चार घंटे का लंबा सफर तय करना होता है, लेकिन अब आरआरटीएस राजधानी दिल्ली और मेरठ के बीच बनेगा। जिससे यह दूरी मात्र 45 मिनट में तय हो जाएगी।
पूरा होगा मेरठवासियों का सपना
मेट्रो के मेरठ में आने की काफी दिन से तैयारी चल रही थी। इसके लिए सर्वे और अन्य जरूरी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई थी। इंतजार था तो बस वित्त मंत्रालय का। जिसके पास मेट्रो के प्रोजेक्ट की वित्तीय फाइलें पड़ी हुई थी। वित्त मंत्रालय ने उसकी मंजूरी देकर वह अड़चन भी निकाल दी।
Published on:
26 Jun 2018 04:24 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
