मेरठ

खसरे से होने वाली मौतों को रोकेगा यह टीका, 26 नवंबर से शुरू होगा मिशन

मिजिल्स रूबेला टीका अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां जोरों पर, 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को एमआर वैक्सीन का लगाया जाएगा एक अतिरिक्त टीका

2 min read
Oct 17, 2018
खसरे से होने वाली मौतों को रोकेगा यह टीका, 26 नवंबर से शुरू होगा मिशन

मेरठ। मिजिल्स रूबेला टीका अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां जोरों पर हैं। मिजिल्स रूबेला क्या है। यह टीका क्यों लगाया जाता है। इसकी जरूरत क्यों पड़ी आदि की जानकारियां टीका लगाने से पहले जिले में कैंपों का आयोजन कर लोगों को दी जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को सुबह 9 बजे एक जागरुकता कार्यक्रम आयाजित किया गया, जिससे लोग इसके बारे में जागरूक हो सकें। इसकी तैयारियों के सिलसिले में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी अौर एसएमओ डॉ. रजत गर्ग ने मेरठ मेडिकल काॅलेज के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाचार्य संभागीय परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र से मुलाकात की। इसके बाद पीडियाट्रिक विभाग मेडिकल काॅलेज में चिकित्सकों काे अभियान के लिए जागरूक किया। वहीं, उपजिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने नगर आयुक्त मेरठ व नगर स्वास्थ्य अधिकारी से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें

अच्‍छी हेल्‍थ के लिए ये हैं आम के 10 फायदे ,यहाँ पढे़ गुण और सेवन तरीका

पूरे प्रदेश में चलेगा आॅपरेशन मिशन रूबेला

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. विश्वास चौधरी ने बताया कि आॅपरेशन रूबेला मिशन पूरे प्रदेश में 26 नवम्बर से चलाया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अभियान में 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को एमआर वैक्सीन का एक अतिरिक्त टीका लगाया जाएगा।

खसरा से होने वाली मृत्यु को रोकेगा टीका

डाॅ. विश्वास ने बताया कि टीका लगाकर देश में प्रतिवर्ष खसरे से होने वाली लगभग 49000 मौतों को रोका जा सकेगा। गर्भावस्था के प्रारंभिक तीन महीनों में रूबेला संक्रमण के कारण देश में प्रतिवर्ष लगभग 40 से 50 हजार सीआरएस के मामले होते हैं। इस कारण या तो गर्भपात हो जाता है या शिशु विकृति के साथ जन्म लेते हैं। इसके लिए मेरठ के विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान की तैयारियों के लिए विभिन्न विभागों की कार्यशाला भी आयोजित की गई। इसमें शिक्षा, महिला व बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के जनपदीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में उक्त अधिकारियों के अतिरिक्त विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं कारी खालिद, दारुल उलूम के फारूकि, हाजी हामिद ने भी हिस्‍सा लिया।

इन स्थानों पर लगेगी 75-80 प्रतिशत वैक्सीन

डॉ. विश्वास चौधरी ने बताया की शिक्षा व महिला बाल विकास विभाग की इस अभियान में खास भूमिका रहेगी। 9 माह से 15 वर्ष के 75 से 80 फीसदी बच्चों को इन दो जगह ही एमआर वैक्सीन की डोज दी जाएगी। डाॅ. विश्वास ने अभियान की सफलता के लिए सभी से पूर्ण समर्थन मांगा है।

ये भी पढ़ें

92 फीसदी महिलाओं की आर्थिक सेहत खराब, 10 हजार रुपए से भी कम मिलती है सैलरी
Published on:
17 Oct 2018 12:49 pm
Also Read
View All