मेरठ

अब घर बैठे वाट्सएप की मदद से जानिए अपना नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर

corona vaccination के लिए 18 से 45 वर्ष के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर शुरू हुई मुहिम, वाट्सएप पर मिलेगी वैक्सीनेशन के लिए अपने नजदीकी सेंटर की जानकारी
2 min read
• •
Updated: 3 May 2021, 9:26 PM IST
whatsapp.jpg
whatsapp

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पूरे देश में 18 से 45 वर्ष की आयु के लोगों के लिए गत एक मई से वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू की गई है। ऐसे में सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के साथ मिलकर एक नई मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के जरिए आपको घर बैठे ही व्हाटसएप की मदद से नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर का पता चल जाएगा।

अगर वैक्सीनेशन कराने जा रहे हैं तो पहले अपने नजदीकी सेंटर के बारे में पूरी जानकारी कर लीजिए जिससे कि वैक्सीनेशन के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके लिए व्हाट्सएप मैसेजिंग एप से हेल्पलाइन को ऑपरेट किया जा सकेगा। बता दें कि इस हेल्पलाइन को पिछले साल लांच किया गया था। इस हेल्पलाइन की मदद से आप नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर का पता लगा सकते हैं।

ऐसे लगाएं नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर का पता
सबसे पहले यूजर को कॉन्टैक्ट लिस्ट में +91 9013151515 नंबर को सेव करना होगा जो कि MyGov Corona Helpdesk chatbot से जुड़ा है। इसके बाद यूजर को इस नंबर से

Namaste मैसेज टाइप करके भेजना होगा।
इसके बाद चैटबॉक्स आपको ऑटोमेटेड रिस्पॉन्स देगा। इसकी मदद से आप अपने नजदीकी कोविड वैक्सीनेशन सेंटर की जानकारी ले सकते हैं। इसके बाद आपको छह अंकों वाला पिन कोड भी डालना होगा। इसके बाद आपके इस व्टासएप पर मैसेज आएगा जो कि आपका वैक्सीनेशन सेंटर की जानकारी देगा।

Updated on:
3 May 2021, 9:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला