मेरठ

सिपाही की पत्नी ने एसपी से कहा, साहब पति मेरे साथ करते हैं ये गंदा काम

एसपी ने दिए जांच के आदेश
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2018, 9:15 AM IST
meerut news

बागपत।उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात एक सिपाही की पत्नी बागपता जिले में गुरुवार को एसपी के पास जा पहुंची। उसने एसपी से अपने पति के लिए एेसी गुहार लगा दी। जिसे सुनकर एसपी समेत वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी चौंक गये। इतना ही नहीं महिला ने एसपी द्घारा अपनी गुहार के मुताबिक एक्शन न होने पर खुद के आत्मदाह की धमकी दे डाली। इसके बाद से सिपाही की पत्नी की बात बागपत पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बनी हुर्इ है।

चार साल पहले शामली में पुलिस सिपाही से हुर्इ थी शादी

थाना दोघट क्षेत्र के एक गांव का है जहां की निवासी महिला ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि चार साल पूर्व उसकी शादी शामली निवासी युवक के साथ हुई थी।उसका पति यूपी पुलिस में है और वर्तमान में बागपत में डाॅयल 100 पर तैनात है। आरोप है कि उसका पति उस पर जेठ के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। जब उसने इसका विरोध किया। तो ससुरालियों ने उसे करीब बीस दिन पूर्व लाठी डंडो से बेरहमी से पीटकर घर से निकाल दिया और वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जाता था और इस मामले में आरोपी पति दस दिन जेल भी काट चुका है। इसके बावजूद भी अधिकारी उस पर मेहरबान है। शिकायत पर जांच करने के बाद भी उसे आज तक निलंबित नहीं किया गया। उसने एसपी से शिकायत करते हुए आरोपी सिपाही को निलंबित करने की मांग की। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसी के लिए एसपी के पास पहुंची सिपाही की पत्नी

गुरुवार को एसपी के पास पहुंची सिपाही की पत्नी ने पति पर कार्रवार्इ के साथ ही उसे निलंबित करने की मांग की। महिला का आरोप है कि पति जेल में रहकर आने के बावजूद भी पुलिस ड्यूटी पर तैनात है। वह उसे वर्दी की रौब दिखाकर धमकी देता है। इसी से परेशान होकर गुरुवार को महिला ने पुलिस आॅफिसर पहुंचकर एसपी से शिकायत की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उसके पति को निलंबित नहीं किया गया आैर उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो एसपी कार्यालय के बाहर ही आत्मदाह कर लेगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला