मेरठ

ससुराल के सामने धरने पर बैठी कैप्टन की पत्नी, बोली- दरवाजे नहीं खाेले तो कर लूंगी सुसाइड

Highlights - मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेक्टर-2 का मामला - बेटी पैदा होने पर ससुरालियों पर लगाया घर से बाहर निकालने का आरोप- 13 माह की बेटी के साथ घरने पर बैठी, ससुराल के दरवाजे भीतर से बंद
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2020, 1:19 PM IST
meerut4.jpg

मेरठ. बेटी पैदा होना मर्चेंट नेवी ( Merchant Navy ) के कैप्टन की पत्नी के लिए आफत का सबब बन गया है। बेटी होने पर कैप्टन के परिजनों ने उसको घर से निकाल दिया। वह रविवार रात से धरने पर बैठी है। पीड़िता का आरोप है कि बेटी पैदा होने के कारण ससुराल वालों ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया है और अब घर में एंट्री नहीं दी जा रही है। महिला रविवार को करीब 11 बजे अपने ससुराल पहुंची और वहां 13 माह की बेटी के साथ धरने पर बैठ गई। चेतावनी दी कि घर में एंट्री नहीं मिली तो वह बच्ची समेत सुसाइड कर लेगी।

दरअसल, यह मामला मेरठ ( Meerut ) के शास्त्री नगर सेक्टर-2 का है। गाजियाबाद निवासी नूपुर शर्मा की शादी 18 जनवरी 2017 को मर्चेंट नेवी के कैप्टन अंशुमान भारद्वाज से हुई थी। अंशुमान परिवार के साथ शास्त्री नगर सेक्टर-2 में रहते हैं। नूपुर शर्मा का आरोप है कि 13 महीने पहले जब बेटी हुई तो ससुराल वालों ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद से लगातार वह पुलिस और परिवार परामर्श केंद्र के चक्कर लगा रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। नूपुर अपनी बेटी मनुश्री के साथ रविवार को अपने ससुराल पहुंची और घर के बाहर धरने पर बैठ गई। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने ही नूपुर ने धमकी दी कि उन्हें घर में एंट्री नहीं दी गई तो वह बच्ची के साथ सुसाइड कर लेगी।

नूपुर ने आरोप लगाया कि पति और ससुराल पक्ष न तो बच्ची का खर्चा दे रहे हैं और न ही कोई कार्रवाई होने दे रहे हैं। आरोप है कि लगातार उन्हें परेशान किया जा रहा है। इस पूरे मामले में नौचंदी पुलिस को नूपुर ने तहरीर दी है। एसओ नौचंदी ने बताया कि महिला के ससुरालवालों को थाने बुलाया गया है। दोनों पक्षों को बिठाकर बात की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला