मेरठ

चिकित्सक ने प्रसव कराने से किया इनकार तो दूसरे अस्पताल में जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, नाम रखे क्वारेंटीन और सैनिटाइजर

Highlights मेरठ के मोदीपुरम क्षेत्र में गांव पबरसा का मामला जिससे चल रहा था उपचार, उसने किया था मना कोरोना के संक्रमण से चिकित्सक ने मना किया था  
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 May 2020, 10:00 AM IST
meerut

मेरठ। कोरोना लॉकडाउन के दौरान गर्भवती महिला का जिस महिला चिकित्सक के साथ उपचार चल रहा था, डिलीवरी की तारीख आने पर चिकित्सक ने कोरोना संक्रमण के चलते प्रसव कराने से मना कर दिया था। इसके बाद महिला के पति ने परेशान होकर दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डा. प्रतिमा तोमर ने महिला का प्रसव कराया। महिला ने दो जुड़वा लड़कों को जन्म दिया। परिवार के लोगों में खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने दोनों बेटों का नाम रखा क्वारेंटीन और सैनिटाइजर। इन नामों की चर्चा गांव में ही नहीं शहर में भी है।

मोदीपुरम क्षेत्र के गांव पबरसा निवासी धर्मेंद्र की पत्नी वेनू गर्भवती थी और उसका पल्लवपुरम में महिला चिकित्सक से इलाज चल रहा था। शनिवार को महिला को जब प्रसव पीड़ा हुई तो धर्मेंद्र ने महिला चिकित्सक से बात की। चिकित्सक ने कोरोना संक्रमण का हवाला देते हुए प्रसव कराने से मना कर दिया। इससे धर्मेंद्र के परिवार के लोग परेशान हो गए। इसके बाद धर्मेंद्र ने दूसरे अस्पताल में बात की। यहां डॉ. प्रतिमा तोमर ने उसकी पत्नी का प्रसव कराया।

उसने दो स्वस्थ बेटों को जन्म दिया है। धर्मेंद्र ने बताया कि पत्नी व दोनों बेटे स्वस्थ हैं। उसने बताया कि पति-पत्नी ने अपने दोनों बेटों का नाम क्वारेंटीन और सैनिटाइजर रखा है। इन दोनों नामों पर गांव में खूब चर्चा है तो शहर में भी इसकी चर्चा जोरों पर है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला