मेरठ

नवविवाहिता को जहर देकर सुला दिया मौत की नींद

मेरठ में एक बार फिर दहेज की मांग को लेकर महिला की हत्या

2 min read
Mar 06, 2018
meerut

मेरठ. लाख कोशिशों के बाद भी दहेज प्रथा और दहेज की चाह में हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मेरठ में एक बार फिर दहेज लोभियों ने विवाहिता को जहर देकर मौत की नींद सुला दिया है और आरोपी परिवार फरार हो गया है। जबकि पुलिस ने मृतिका की सास को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- अब अखिलेश यादव के करीबी इस कद्दावर नेता के खिलाफ गुंडा एक्ट और जिला बदर की तैयारी

दरअसल, किठौर के शजहांपुर की रहने वाली सदफ की शादी पिता इंतजार अली ने 23 जनवरी 2017 को बड़ी ही धूमधाम से थाना देहलीगेट क्षेत्र के कोटला निवासी मोहमद तस्लीम से की थी। सदफ के पिता इंतजार अली ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया और आई 10 गाड़ी भी अपने दामाद की डिमांड पर दी। लेकिन, दहेज के दानव इस दान दहेज से संतुष्ट नही थे। वे शादी के बाद से ही सदफ से और दहेज लाने की डिमांड करने लगे। सदफ के ऐसा न करने पर उन्होंने सदफ के साथ मारपीट करनी भी शुरू कर दी। इस बारे में सदफ ने अपने पिता को भी बताया तो पिता ने जल्द ही और दहेज देने का सदफ को विश्वास दिलाया। लेकिन, इससे पहले ही सदफ को मौत के घाट उतार दिया गया। आरोप है कि सदफ को पति और सास ससुर ने योजनबद्ध तरीके से जहर देकर मार डाला।

यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! मेगा ब्लॉक की वजह से ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

सूचना पर सदफ के परिजन मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। चौकी पर हंगामे के बाद पुलिस ने सास रेशमा को हिरासत में ले लिया, लेकिन इस दौरान ससुर राइसुद्दीन और पति तस्लीम मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। उधर सदफ के पिता ने सभी के खिलाफ देहलीगेट थाने में तहरीर दी है, लेकिन दहेज के दानवों ने एक बार फिर एक मासूम की जिंदगी को खत्म कर दिया।

Published on:
06 Mar 2018 11:13 am