मेरठ

Coronavirus: महिलाओं के घर नहीं था खाने के लिए, मकान में मिली आपित्तजनक हालत में

Highlights . कबाड़ी बाजार बंद होने के बाद जिले में धड़ल्ले से चल रहा सैक्स रैकेट. आधा दर्जन से अधिक आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए मौके से. लिसाड़ी गेट के समर गार्डन में चल रहा था सेक्स रैकेट

less than 1 minute read
Apr 24, 2020

मेरठ। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। लॉकडाउन के दौरान जनपद में सैक्स रैकेट का कारोबार चल रहा है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन कालोनी में सैक्स रैकेट चलता हुआ मिला। पुलिस ने मौके से दो महिलाएं समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया है। कोरोना के खौफ के बावजूद भी धड़ल्ले से सैक्स रैकेट चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को समर गार्डन कॉलोनी स्थित एक मकान में पुलिस को सैक्स रैकेट चलने की सूचना मिल रही थी। गुरुवार को मकान में छह लोगों के पहुंचने के बाद आस—पास के लोगों ने घेराबंदी की। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि महिलाएं पहले कबाड़ी बाजार में रहती थी। कबाड़ी बाजार बंद होने के बाद वह समर गार्डन में रहने लगी। महिलाओं ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से पैसा नहीं था, इसलिए यहां आई। उनके पास खाने—पीने के लिए भरी कुछ नहीं था। पुलिस ने पूछताछ के बाद महिलाओं को उनके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, आरोपी सारिक, फैसल, समीर, आदिल, फरमान और सुहेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बताया गया है कि 2 मौके से फरार होने में कामयाब रहे है। बता दें कि लॉकडाउन के चलते सैक्स रैकेट का धंधा चलाने वालों ने लिसाडी गेट, ब्रहमपुरी, नौचंदी, कंकरखेडा और परतापुर थाना आदि क्षेत्रों में महिलाओं ने अपना ठिकाना बनाया हुआ है। महिलाएं रात में ग्राहक को बुलाती है।

Updated on:
24 Apr 2020 01:20 pm
Published on:
24 Apr 2020 01:18 pm
Also Read
View All