14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केलों पर ​पेशाब छिड़कने का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने बताई सच्चाई

Highlights . सोशल मीडिया पर तेजी के साथ हुआ था वीडियो वायरल . वायरल वीडियो में बुजुर्ग पर केलों पर पेशाब छिड़कने का लगा है आरोप . पुलिस ने बुजुर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर क्वारंटाइन कराया
less than 1 minute read
Google source verification
banana.png

बिजनौर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ है। वीडियो पर एक बुजुर्ग पर केलों पर पेशाब छिड़कने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने केलों पर गंदा पानी डालने के मामले में धारा 270 और महामारी फैलाने अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने बुजुर्ग को हिरासत में लेकर क्वारंटाइन कर दिया है।

सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुई वीडियो बिजनौर के बुखारा मोहल्ले की बताई गई है। यह वीडियो 20 अप्रैल की बताई गई है। दर्ज एफआईआर के मुताबिक, बिजनौर निवासी 70 वर्षीय इरफान अहमद बुज़ुर्ग पर इल्ज़ाम लगाया कि वह पेशाब करने के बाद गंदे पानी से हाथ धोये और केलों पर छीटें मारे। आस—पास के लोगों ने उसे देख और उठक—बैठक लगवाई। यह वीडियो वायरल कर दिया गया।

वायरल वीडियो को लेकर थाने की पुलिस ने बुजुर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में अभिषेक नाम के
शख्स ने मामले की तहरीर पुलिस को दी थी। केला बेचने वाले पर इरफान के खिलाफ बिजनौर कोतवाली शहर में आईपीसी की धारा 269, 270 व 3 महामारी फैलाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने वीडियो को फेक बताया गया है। उनका कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें: देश—विदेश से इकट्ठा होने वाले चंदा और मदरसा संचालक पद के लिए मुफ्ती की पीट—पीटकर हत्या