मेरठ

अब Amazon और Flipkart पर होगी महिला समूहों के उत्पादों की बिक्री

Highlights - कोरोना काल में बढ़ेगी महिला समूहों की आमदनी, मिलेगा ऑनलाइन शापिंग प्लेटफार्म - मुरब्बा, अचार, मास्क और सिरका समेत कई तरह के उत्पादों की बिक्री होगी ऑनलाइन - बिचौलियों के झंझट से महिला समूहों को मिलेगा छुटकारा
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2020, 10:51 AM IST
meerut.jpg

मेरठ. कोरोना काल में महिला समूहों की आमदनी बढ़ाने के लिए उनके उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफार्म मुहैया कराने का फैसला किया है। महिला समूहों के उत्पादों को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजॉन और फ्लिपकार्ट के जरिए अब मेरठ ही नहीं देश और देश के बाहर भी बेचा जा सकेगा। महिला समूहों के दूसरे उत्पाद अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर मौजूद रहेंगे। इस मामले में एनआरएलएम महिला समूहों के उत्पादों की ऑनलाइन शॉपिंग में मदद करेगा। मेरठ सीडीओ ईशा दुहूण ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही ये योजना परवान चढ़ेगी।

जिले में बड़ी संख्या में महिला समूह अपने उत्पाद तैयार कर रहे हैं। मेरठ में इस समय 800 से अधिक महिला समूह हैं, जो कि विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार कर रहे हैं। महिला समूहों को उनकी मेहनत के सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं। बिचौलियों के जरिए उत्पादों को बेचना पड़ता है। ऐसा ही हाल महिला समूहों के दूसरे उत्पादों का भी है। इनमें सूत कातना, कपड़ा तैयार करना, मुरब्बा, अचार, मास्क और सिरका समेत कई तरह के उत्पाद महिला समूह तैयार कर रहे हैं। वहीं महिलाओं को ब्यूटी पार्लर और सिलाई-कढ़ाई की भी ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसके जरिए महिलाएं विभिन्न उत्पाद तैयार कर बाजार में बेच रही हैं।

अधिकारियों का प्रयास ऑनलाइन शॉपिंग में छाए जिले के महिला समूह

अब शॉपिंग वेबसाइट के जरिए महिला समूहों को उत्पाद की बिक्री कराने की योजना तैयार चल रही है। अमेजॉन और फ्लिपकार्ट के अधिकारियों ने सहमति भी जता दी है। सीडीओ ने बताया कि इस मामले में प्लानिंग चल रही है। इस पर विचार चल रहा है कि महिला समूहों द्वारा बनाए जाने वाले उत्पाद अमेजॉन-फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराए जाएं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो योजना जल्द ही परवान चढ़ेगी। उन्होंने बताया कि अमेजान और फ्लिपकार्ट पर महिला समूहों के उत्पादों की पूरी डिटेल रहेगी। उत्पाद का फोटो और कीमत भी वेबसाइट पर मौजूद रहेगी। अमेजॉन और फ्लिपकार्ट के अलावा अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उत्पाद की डिटेल भी भेजी जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला