Free Bus Service On Rakshabandhan हर साल की तरह ही इस साल भी योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को यूपी रोडवेज बसों में मुफ्त में सफर का तोहफा दिया है। महिलाएं इस साल भी रोडवेज बसों में 48 घंटे तक मुफ्त सफर कर सकेंगी। महिलाओं के साथ बच्चों को भी रोडवेज की मुफ्त सुविधा का लाभ मिल सकेंगा। इसके निर्देश शासन से आने के बाद मेरठ रीजन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

Free Bus Service On Rakshabandhan प्रदेश की योगी सरकार ने इस बार भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है। रक्षाबंधन पर मेरठ सहित प्रदेश भर की महिलाएं को दो दिन तक सरकार ने रोडवेज बस में मुफ्त की सुविधा दी है। मेरठ भैसाली डिपो के आरएम केके शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाओं की यात्रा निःशुल्क करने का फैसला किया है। वहीं यूपी रोडवेज के एक अधिकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबन्धन के अवसर पर रोडवेज की समस्त श्रेणी की बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने के निर्देश जारी किए है।
‘आजादी के अमृत महोत्सव’ और रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को रोडवेज बस में 48 घंटे यानी दो दिन के लिए ये मुफ्त यात्रा सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के दिन यूपी रोडवेज की बसों में सफर करने वाली महिलाओं से कोई किराया नहीं वसूला जाएगा। महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा 10 अगस्त रात्रि 12 बजे से 12 अगस्त रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। महिलाओं के साथ अगर कोई पुरुष यात्रा कर रहा है तो उससे किराया वसूला जाएगा। यूपी रोडवेज की जो बसे दूसरे राज्यों में जाती है उनमें भी ये सुविधा रहेगी।
वहीं उत्तराखंड रोडवेज ने भी रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त में यात्रा की उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस दौरान महिलाओं को टिकट तो दिया जाएगा। लेकिन उनसे पैसे नहीं वसूले जाएंगे। रक्षाबंधन पर उप्र रोडवेज ने 4000 बसों को सड़कों पर उतारने का फैसला किया है। मेरठ रीजन से करीब 250 बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं।