मेरठ

वर्क फ्रॉम होम कल्चर से लैपटॉप बाजार में बूम

लैपटाप खरीदारों की संख्या में इजाफा, रोज की तुलना में लैपटाप की संख्या में डेढ़ गुना बिक्री माल की कमी से बढ़ सकती है कालाबाजारी
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2021, 9:12 PM IST
leptop
leptop

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ Saharanpur पूरे देश और विश्व में इस समय कोरोना महामारी की दहशत है। इस दहशत के बीच एक बार फिर से वर्क फ्राॅम होम work from home कल्चर वापस लौटा है। वर्क फ्रॉम होम कल्चर के लौटने से अब लैपटॉप की डिमांड भी काफी बढ गई है।

यानी लैपटाप Leptop के बाजार में तेजी आ गई है जिसके चलते मेरठ के पीएल शर्मा रोड स्थित कम्पयूटर की दुकानों में लैपटाप खरीदने वालों की संख्या में हर रोज बढोत्तरी हो रही है। पीएल शर्मा रोड स्थित लैपटॉप बाजार मेे रौनक इन दिनों काफी बढ़ गई है। आम दिनों की तुलना में बाजार में लैपटाप के खरीदारों की संख्या में इजाफा हुआ है लेकिन व्यापारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते पीछे से माल कम आ रहा है। इसलिए आने वाले दिनों माल में जबरदस्त कमी आ सकती है।

व्यापारियों का कहना है कि रोज की तुलना में लैपटॉप की ब्रिकी में पिछले एक सप्ताह से करीब डेढ़ गुना इजाफा हुआ है। आमतौर पर मेरठ पीएल शर्मा रोड स्थित बाजारों से इस समय रोज तकरीबन 100 से 150 लैपटॉप बिक रहे हैं। पहले इनकी संख्या करीब 50 से 75 के बीच ही होती थी। एसेसरीज और अन्य समान की बिक्री में भी अंतर आया है। कुछ लोग डेस्कटॉप भी पसंद कर रहे हैं हालांकि इनकी डिमांडकम ही है।माउस, कीबोर्ड व अन्य एसेसरीज आइटम की भी काफी डिमांड बढ़ी

पीएल शर्मा रोड स्थित लैपटॉप और एसीसीरिज बेचने वाले सरबजीत सिंह ने बताया कि बाजार इस समय खूब बेहतर है। बशर्त पीछे से माल मिलता रहे। इन दिनों में लोगों की जरूरतें बढ़ी है जिसके चलते अब बाजार चढ़ रहा है। खरीदार से अधिक लोग यहां रिपयरिंग के काम से भी आते हैं। चार्जर, बैटरी, रखरखाव, स्क्रीन गार्ड, मेमाेरी कार्ड, लैपटॉप स्टैंड, की बोर्ड, माउस समेत कई आइटमों की मांग रहती है।

रोज की तुलना में कारोबार डेढ़ गुना हुआ है। लैपटॉप कारोबारी ने बताया कि बाजार में लैपटॉप की डिमांड काफी बढ गई है। लगातार कारोबार बढने से व्यापार ने भी रफ्तार पकड़ी है। जिस तरीके से लैपटॉप की मांग बढ़ी है उससे तो यहीं कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में माल की कमी हो सकती है।

Updated on:
20 Apr 2021, 9:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला