मेरठ

रमजान को लेकर योगी के इस मंत्री ने दिया बड़ा बयान

अफसरों के साथ बैठक की आैर कड़े निर्देश दिए
2 min read
• •
Updated: 21 May 2018, 2:10 PM IST
meerut
रमजान को लेकर योगी के इस मंत्री ने दिया बड़ा बयान

मेरठ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रमजान को लेकर बड़ी बात कही है। साथ ही उन्होंने विभागीय अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करके कड़े निर्देश जारी किए हैं। ऊर्जा विभाग मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि रमजान चल रहे हैं, ऐसे में उन क्षेत्रों में बिजली सप्लाई का विशेष ध्यान रखा जाए जो इलाके मुस्लिम बाहुल्य हैं। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सप्लाई बाधित न होने पाए। इस सम्बन्ध स्वतंत्र देव सिंह ने निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली दिए जाना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार की मंशा के अनुरूप गरीब उपभोक्ताओं को प्राथमिकता पर संयोजन निर्गत किया जाये। 'प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना' (सौभाग्य) का लक्ष्य अन्तिम व्यक्ति तक बिजली पहुंचाना है जिसे हर हाल में पूरा किया किया जायेगा। उन्होंने विभागीय अफसरों आैर कर्मचारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताआें की समस्याआें का समाधान सेवा भाव से करना सुनिश्चित करें। उपभोक्ताओं से सद्व्यवहार करें, क्योंकि उपभोक्ता हमारे लिए सर्वोपरि हैं।

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना को लेकर बैठक

पीवीवीएनएल मुख्यालय के मीटिंग हाल में 'प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना' के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप्र सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार परिवहन और ऊर्जा विभाग भी उपस्थित रहे। पीवीवीएनएल के एमडी आशुतोष निरंजन ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में ग्राम स्वराज अभियान के दूसरे चरण में सौभाग्य योजना दिये जाने वाले संयोजनों के सम्बन्ध में कार्य योजना बनायी गयी। जिसमें जनपद मेरठ में 153 ग्राम, जनपद बागपत में 66 ग्राम, जनपद हापुड़ में 104 ग्राम, एवं जनपद नोएडा में 88 ग्रांमों का संतृप्तीकरण का कार्य जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। इस सम्बन्ध में उपरोक्त जनपदों में कनेक्शन दिये जाने के लिए सम्बन्धित कार्यदायी संस्था, पीएमए एवं मेन पावर सप्लाई करने वाली कार्यदायी संस्था मैसर्स कोलेबरा द्वारा कार्ययोजना बनाकर उपरोक्त ग्रांमों का संतृप्तीकरण करने हेतु रूप रेखा तैयार की गयी। बैठक में प्रबन्ध निदेशक ने मंत्री को वर्तमान में चल रही विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला