मेरठ

रूठी पत्नी को मनाने पहुंचे पति का ससुराल में हुआ लात-घूंसों से स्वागत

Highlights - मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की घटना - कहासुनी के बाद रूठकर मायके चली गई थी पत्नी - पड़ोसियों ने जैसे-तैसे युवक को बचाया
2 min read
• •
Updated: 30 Dec 2020, 12:13 PM IST
meerut.jpg

मेरठ. ससुराल में पहुंचने का जहां दामाद का स्वागत बढ़िया तरीके से किया जाता है, उसको सिर-आंखों पर बैठाया जाता है। वहीं, मेरठ में एक युवक के साथ इसका बिल्कुल उल्टा ही हुआ। युवक जब अपनी ससुराल पहुंचा तो उसका स्वागत उसकी पत्नी के भाइयों ने लात-घूंसों और डंडों की बरसात के साथ किया। बेचारे ने किसी तरह से बचकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि युवक रूठकर मायके पहुंची पत्नी को मनाने पहुंचा था। पिट रहे युवक का शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दे दी है।

दरअसल, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर निवासी जुनैद की शादी दो साल पहले नौचंदी थाना क्षेत्र के ढवाई नगर निवासी उजमा से हुई थी। चार दिन पहले जुनैद की अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई तो पत्नी अपने रूठकर मायके आ गई। वह पत्नी को लेने के लिए अपनी ससुराल पहुंचा तो इस दौरान ससुरालियों और पत्नी से किसी बात को लेकर युवक का विवाद हो गया। आरोप है कि रात को विवाहिता के भाई अपने दोस्तों के साथ घर आए जीजा पर हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में नोक-झोंक होने लगी।

आरोप है कि विवाहिता के भाइयों ने जुनैद उसके पिता और मां पर हमला कर दिया, जिससे तीनों घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद आरोपी पक्ष धमकी देता हुआ चला गया। पीड़ित पक्ष ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी प्रशांत कपिल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला