मिर्जापुर

मिलिये मिर्जापुर की ‘गूगल दादी’ से, सैकड़ों फोन नंबर है जुबानी याद, कुछ भी पूछिये फटाफट देती हैं जवाब

मिर्जापुर जिले में चुनार तहसील क्षेत्र के परसुरामपुर गांव की रहने वाली 65 वर्षीय सीतापति पटेल (Google Didi Sitapati Patel) का दिमाग इस उम्र में भी कम्प्यूटर से भी तेज चलता है। इस उम्र में सीतापति पटेल का दिमाग इतना तेज चलता है कि उनका मुकाबला गांव के नौजवान भी नहीं कर पाते।
2 min read
• •
Updated: 21 Feb 2022, 2:02 PM IST
65 Year Old Sitapati Patel Called Google Dadi and Human Directory
65 Year Old Sitapati Patel Called Google Dadi and Human Directory

हम सबने गूगल बॉय (Google Boy) कौटिल्य पंडित के बारे में सुना है। हरियाणा के करनाल का नन्हा सा कौटिल्य अल्फाबेट्स और काउंटिंग पढ़ने की उम्र में दुनिया के सारे सवालों के जवाब चुटकियों में दे देता है। चाहे रामायण, महाभारत की कहानी हो या गणित के कठिन से कठिन सवाल का जवाब हो, कौटिल्य के पास हर प्रश्न का उत्तर होता है। कौटिल्य ने अपने टैलेंट से दुनिया को दंग कर दिया था। गूगल बॉय के बाद 'गूगल दीदी' (Google Didi) भी चर्चा में हैं। हम आपको ऐसी एक महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो चलती फिरती डायरेक्ट्री हैं। इनका नाम है सीतापति पटेल।

मिर्जापुर जिले में चुनार तहसील क्षेत्र के परसुरामपुर गांव की रहने वाली 65 वर्षीय सीतापति पटेल का दिमाग इस उम्र में भी कम्प्यूटर से भी तेज चलता है। इस उम्र तक आते-आते लोगों की याददाश्त कमजोर हो जाती है, लेकिन इसके उलट सीतापति पटेल का दिमाग इतना तेज चलता है कि उनका मुकाबला गांव के नौजवान भी नहीं कर पाते। उन्हें अधिकारी से लेकर विधायक और थाने से लेकर सैकड़ों तरह के जरूरी हेल्पलाइन नंबर जुबानी याद है।

प्रधानमंत्री मोदी ने की है सराहना

सीतापति की प्रतिभा उन्हें देशभर में फेमस कर चुकी है। लोग उन्हें गूगल दीदी के नाम से जानते हैं। सीतापति स्वभाव से हंसमुख और जिंदादिल इंसान हैं। वह समाज सेवा के जरिये लोगों की मदद और अपना जीवन यापन करती हैं। हालांकि, सीतापति ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं हैं, लेकिन उन्हें कई बातों की जानकारी आमतौर पर लोगों से ज्यादा ही है। उन्हें जिलों के साथ आस-पड़ोस के जिलों के थाने, अधिकारी, नेता और कई नंबर याद हैं। उनकी प्रतिभा की सराहना प्रधानमंत्री मोदी भी कर चुके हैं।

स्वच्छ भारत के लिए लिखा था गीत

गूगल दादी ने स्वच्छ भारत मिशन के लिए गीत लिखा था। इसके लिए पीएम मोदी ने उनकी सराहना की थी। हालांकि, सीतापति का कहना है कि इस उम्र के इस पड़ाव में वह कष्ट में हैं और उन्हें सरकार की मदद चाहिए।

Updated on:
21 Feb 2022, 2:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मीरजापुर: प्रेम-जाल में फंसाकर प्रेमिका को मारकर कुएं में फेंका! चीखा ‘गिर गई’, पर पेट से पानी नहीं निकला तो खुला हत्या का राज

मिर्जापुर में 12 साल के बच्चे की हत्या, 30 लाख की फिरौती मांगी थी, शव ठिकाने लगाने पहुंचे आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा

उड़ीसा से गांजा लाकर पूर्वांचल में करते थे सप्लाई, एमपी के दो आरोपी पकड़ाए, मिर्जापुर में ₹6 करोड़ का माल बरामद

मिर्जापुर में एक ही परिवार के 3 की मौत, मां, बेटे और तीन साल के भतीजे को अज्ञात वाहन ने कुचला

मिर्जापुर में नदी में मिला नवविवाहिता का शव, पुल पर दुपट्टा-चप्पल मिले, पति पर प्रताड़ना का आरोप