मिर्जापुर

जिम में यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का खतरनाक खेल, आरोपियों में तीन सगे भाई…चौथा उनका बहनोई

मिर्जापुर में एक जिम संचालक और ट्रेनर के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने, शोषण और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

2 min read
Up news, mirjapur
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, जिम में धर्म परिवर्तन का खेल

मिर्जापुर जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहां जिम की आड़ में युवतियों का यौन शोषण और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का खेल चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर के अलग-अलग इलाकों में संचालित उनके चार जिमों को सील कर दिया है। इनमें तीन सगे भाई हैं, जबकि चौथा उनका बहनोई बताया जा रहा है। पुलिस ने यह कारवाई दो युवतियों द्वारा उनके खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर की गई है।

पहले दोस्ती फिर धर्म परिवर्तन का खेल

ASP आपरेशन मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि शहर के केजीएन जिम में युवतियां एक्सरसाइज करने जाती थीं। उनका आरोप है कि जिम संचालक और उसके ट्रेनर उनसे पहले दोस्ती करते। उसके बाद बरगलाकर धर्म परिवर्तन करा देते थे। आरोप है कि युवतियों का वीडियो बनाकर उनसे वसूली और यौन शोषण भी करते थे। पुलिस जिम संचालकों समेत सात पर वसूली, यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी।

मंगलवार रात कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा मिल्लत नगर निवासी मोहम्मद शेख अली आलम, शहर कोतवाली क्षेत्र के गोसाई तालाब निवासी फैजल खान, जहीर खान और शादाब को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों में तीन सगे भाई, चौथा उनका बहनोई

जानकारी के मुताबिक जहीर केजीएन-1 जिम का मालिक है। इसके अलावा केजीएन-2, केजीएन-3 और आयरन फायर जिम से भी आरोपी जुड़े हैं। शेख अली, जहीर खान, शादाब सगे भाई हैं। तीनों अलग-अलग केजीएन जिम के मालिक हैं। चौथा फैजल खान इनका बहनोई बताया जा रहा है। शहर के चारों जिमों को सील कर दिया गया है। एएसपी आपरेशन ने कहा कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपियों में एक सिपाही के भी शामिल होने का आरोप

पुलिस ने बताया कि तहरीर में पीड़ित युवतियों ने आरोप लगाया है कि आरोपी उन पर नमाज पढ़ने के लिए भी दबाव बनाते थे। बताया जा रहा है कि लड़कियों से दोस्ती कर उनका धर्म परिवर्तन कराने के मामले में एक सिपाही पर भी अंगुली उठ रही है। वह सिपाही भी जिम में बतौर ट्रेनर काम करता है, फिलहाल इस पर अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।

Published on:
21 Jan 2026 09:42 am
Also Read
View All
मिर्जापुर के बाजार में लगी भीषण आग, कई दुकानें चपेट में, लाखों का नुकसान

मिर्जापुर में वृद्ध की मौत के 45 दिन बाद भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम, कागज के हेरफर में फंसा पेंच, एक सप्ताह से घर में नहीं जला चूल्हा

मिर्जापुर में लग्जरी गाड़ियों से 2 करोड़ कैश बरामद, आयकर विभाग ने व्यापारियों को जारी किया नोटिस, 4 दिन में देना होगा जवाब

दोस्त की नाबालिग गर्लफ्रेंड से बनाना चाहता था संबंध, विरोध करने पर दोस्त संग मिलकर की हत्या, मिर्जापुर पुलिस ने पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार

तो जनशक्ति जनता दल करेगी बीजेपी से गठबंधन! जानें अपनी पार्टी को लेकर तेज प्रताप यादव का स्टैंड, कॉकरोच पार्टी पर भी कही बड़ी बात