मिर्जापुर

विंध्याचल से गरजे हिमंत सरमा! राहुल गांधी पर तीखा हमला, असम में घुसपैठ पर बड़ा दावा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने मिर्जापुर में मां विंध्याचल मंदिर में पूजा-अर्चना की। वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के बाद उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला।

2 min read
टीपू-शिवाजी विवाद और कांग्रेस पर हिमंत का प्रहार

Mirzapur News: मिर्ज़ापुर में असम के सीएम हिमंत विश्व सरमा सोमवार रात मां विंध्यवासिनी के दरबार विंध्याचल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की। इससे पहले वह फ्लाइट से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे और बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद मिर्जापुर पहुंचे।

ये भी पढ़ें

पति के दोस्त के साथ पत्नी ने बनाया संबंध, खुलासा होते ही दोनों ने बनाया प्लान, सोते हुए काट डाला गला

विपक्ष पर जमकर हमला

दर्शन पूजन के बाद हिमंत विश्व सरमा ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिमागी रूप से बीमार है और उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, उन्हें किसी अच्छे अस्पताल में जाकर दिमाग का इलाज करना चाहिए। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज को बराबर का हक मिलना चाहिए बयान पर उन्होंने कहा कि ऐसी बातों से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। शिवाजी महाराज, शिवाजी महाराज के स्थान पर रहेंगे और टीपू सुल्तान तो हिंदुओं के ऊपर अत्याचार करता था। एक हिंदू के रक्षक थे तो दूसरा हिंदू का भक्षक, दोनों में समानता कैसे हो सकती है।

सीएम सरमा ने असम में घुसपैठ को लेकर कहा कि असम की हालत काफी नाजुक है। इस समय असम में मुसलमान की जनसंख्या 40% के आसपास है, जिसमें 3-4% मुसलमान भारत के हैं, बाकी बांग्लादेशी घुसपैठिये है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन में लगभग 100 से 150 बांग्लादेशियों को असम से बाहर करता हूं। हमने 50 हजार एकड़ जमीन को बांग्लादेशियों से मुक्त कराया है और करीब 1.5 लाख एकड़ जमीन और खाली करना है।

असम के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफा देने के बाद उसे वापस लेकर को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से उन्हें घर आने का न्योता दिया गया है। यदि वह इस्तीफा वापस ले लिए होते तो मुझे घर आने का न्योता नहीं देते। मैं चाहता हूं कि वह बीजेपी ज्वाइन करें। असम में कांग्रेस में वह एकमात्र हिंदू नेता हैं। मैं चाहता हूं कि वह हमारा साथ दें और बीजेपी ज्वाइन करें। फिलहाल उनके घर जाने पर उनसे मुलाकात होगी और संभव है कि वह बीजेपी ज्वाइन करेंगे।

Updated on:
17 Feb 2026 09:07 am
Published on:
17 Feb 2026 09:06 am
Also Read
View All

अगली खबर