मिर्जापुर

मिर्जापुर में पौत्र ने ही की दादा-दादी की हत्या, कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ शरीर पर किया कई वार

मिर्जापुर में शनिवार की शाम राजरगढ़ थाना क्षेत्र के तालर गांव में एक किशोर ने अपने ही दादा और दादी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। हत्या की घटना के बाद किशोर ने खुद को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
less than 1 minute read
Feature image

शनिवार को मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तालर गांव में एक किशोर ने अपने दादा पितांबर और दादी हीरावती पर अचानक कुल्हाड़ी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद किशोर ने खुद को भी चाकू मार कर लहूलुहान कर लिया। तीनों की चीख पुकार सुन मौके पर ग्रामीण पहुंचे तो स्थिति देख कर सन्न हो गए।ग्रामीणों ने तीनों को नजदीकी सीएचसी में पहुंचाया गया। जहां बुजुर्ग दम्पत्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद बुजुर्ग दम्पत्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुल्हाड़ी के वार से बुजुर्ग दंपति की पौत्र ने की हत्या

जानकारी के मुताबिक तालर गांव में पितांबर अपने बच्चों के साथ रहते थे। उनके परिवार में पत्नी हीरावती, बेटा नरसिंह पुत्र वधु और पौत्र है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे पौत्र ने अचानक से अपने दादा-दादी पर कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से बुजुर्ग दम्पति के सिर और चेहरे पर गंभीर चोंटे आ गई।

खुद को भी चाकू मारकर किया घायल

घर में अचानक शोर शराबा सुनकर परिजन और ग्रामीण जब तक पौत्र को पकड़ते तब तक उसने खुद को चाकू मार लिया। इसके बाद परिजनों ने फौरन पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पितांबर और उनकी पत्नी हीरावती को मृत घोषित कर दिया। सीओ ऑपरेशन महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गांजे के लिए रुपये नहीं देने पर किशोर पौत्र ने दादा-दादी की हत्या कर दी है।

Updated on:
05 Jan 2025 04:28 pm
Published on:
05 Jan 2025 04:28 pm
Also Read
View All
मिर्जापुर में 3 लोगों की मौत पर उग्र हुई भीड़, पुलिस पर किया पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़

Mirzapur Road Accident: टायर फटने के बाद ट्रक घर में घुसा, मिर्जापुर में सो रहे 5 लोग दबे, 3 की हुई मौत

मिर्जापुर में पति के दूसरी शादी के शक में मां ने 3 बच्चों को दिया जहर, फिर खुद भी खाया, मां और बेटी की मौत

‘जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, मुझे गालियां पड़ रही हैं’, बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर को फोन पर मिर्जापुर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने लगाई फटकार

‘बाबरी मस्जिद के चंदे का क्या हुआ, केवल सनातन को बदनाम किया जा रहा’, राम मंदिर में कथित चंदा चोरी विवाद पर ब्रजेश पाठक