
देवरिया में फिर एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। यहां शुक्रवार की रात बनकटा जगदीश में पार्टी के बहाने घर से बुला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस मृतक के भाई की तहरीर पर दो नामजद सहित तीन के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया।सूचना पाकर एसपी विक्रांत वीर ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए है।
जानकारी के मुताबिक श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटा जगदीश निवासी शिवजी राजभर नलजल योजना में प्राइवेट पाइप फिटर का काम करता है। वह तीन दिन पहले घर आया था। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे उनके गांव के ही रहने वाले नंदन व एक अन्य युवक नया साल की पार्टी मनाने के लिए घर से बुलाकर के गए।
शुक्रवार की देर शाम शिवजी घायल अवस्था में गांव के दक्षिण तरफ रोड पर पड़ा हुआ मिला, उसके शरीर पर चाकुओं के कई घाव मिले।ग्रामीणों के शोर करने पर परिजन पहुंचे और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में पहुचने के बाद वहां के चिकित्सकों ने शिवजी को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर एसपी विक्रांत वीर ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक के परिजनों से जानकारी ली। मामले में मृतक के भाई जनक कुमार राजभर की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही नंदन व चंदन सहित तीन के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया। मामले में पुलिस ने एक हत्यारोपी नंदन प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है जल्द ही हत्या की वजह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Updated on:
04 Jan 2025 10:43 pm
Published on:
04 Jan 2025 10:43 pm
