मिर्जापुर

Chhanbey ByElection: वोटर्स को धमकाने के आरोपों पर मंत्री आशीष सिंह का जवाब, अखिलेश यादव के लिए कही ये बात

Chhanbey ByElection: छानबे विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग के दौरान सपा ने आरोप लगाया था कि योगी सरकार में मंत्री आशीष सिंह पटेल कार्यकर्ताओं को फोन करके धमका रहे हैं। इस पर अब मंत्री का जवाब आया है।

2 min read
ashish_patel_1.jpg
आशीष ने जवाब देते हुए लिखा, "तय हार की हताशा में समाजवादी पार्टी अनर्गल आरोप लगाने पर उतर आई है।"

Chhanbey ByElection: यूपी में दो सीटों पर आज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। वें सीटें हैं- छानबे विधानसभा सीट और स्वार विधानसभा सीट। दोनों सीटों पर सपा और बीजेपी गठबंधन यानी अपना दल का सीधा मुकाबला है। बुधवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। जोकि शाम 6 बजे तक चलेगा।

इसी बीच सपा ने योगी सरकार में मंत्री आशीष सिंह पटेल पर कार्यकर्ताओं को फोन पर धमकाने का आरोप लगाया है। यह बात सपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा। समाजवादी पार्टी ने लिखा, “मिर्जापुर की छानबे विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी वोटिंग को प्रभावित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल सपा कार्यकर्ताओं को फोन करके धमका रहे हैं। कृपया मामले का संज्ञान ले चुनाव आयोग। सपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा व निष्पक्ष मतदान हो सुनिश्चित।”

आशीष ने दिया जबाब
सपा के आरोप पर मंत्री आशीष सिंह पटेल ने जवाब देते हुए लिखा, “तय हार की हताशा में समाजवादी पार्टी अनर्गल आरोप लगाने पर उतर आई है। मतदाताओं-कार्यकर्ताओं को डराना-धमकाना और बूथ लूटना अपना दल का नहीं, समाजवादी पार्टी का हमेशा चरित्र रहा है। समाजवादी पार्टी के सम्मानित साथीगण पूर्व में भी परिणाम आने से पहले हार छिपाने का बहाना बनाते रहे हैं।”

वहीं दूसरी तरफ सपा ने छानबे विधानसभा के बूथ संख्या 289 और 291 पर स्लो वोटिंग का भी आरोप लगाया। सपा ने एक और ट्वीट में कहा कि भाजपा के गुंडे पंकज सिंह और बबलू सिंह अपना दल प्रत्याशी को वोट डालने के लिए मतदाताओं पर दबाव बना रहे हैं। मतदाताओं को चेकिंग के नाम पर परेशान किया जा रहा है। चुनाव आयोग को इस मामले को संज्ञान में लेना चाहिए ताकि यहां पर निष्पक्ष वोटिंग कराई जा सके। सपा ने चुनाव आयोग को चिट्टी लिखकर इसकी शिकायत की है।

Published on:
10 May 2023 03:53 pm
Also Read
View All
रात में खाना खाकर टहलने निकला 6 बहनों का इकलौता भाई, मिर्जापुर में सुबह मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान

मिर्जापुर के बाजार में लगी भीषण आग, कई दुकानें चपेट में, लाखों का नुकसान

मिर्जापुर में वृद्ध की मौत के 45 दिन बाद भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम, कागज के हेरफर में फंसा पेंच, एक सप्ताह से घर में नहीं जला चूल्हा

मिर्जापुर में लग्जरी गाड़ियों से 2 करोड़ कैश बरामद, आयकर विभाग ने व्यापारियों को जारी किया नोटिस, 4 दिन में देना होगा जवाब

दोस्त की नाबालिग गर्लफ्रेंड से बनाना चाहता था संबंध, विरोध करने पर दोस्त संग मिलकर की हत्या, मिर्जापुर पुलिस ने पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार