
मतदाता पहचान पत्र के अलाव 14 और विकल्प हैं, जिनके जरिए मतदान कर सकते हैं।
UP Nikay Chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण को वोटिंग 11 मई को होनी है। 38 जिलों के 7 नगर निगम में मतदान किए जाएंगे। अब मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी निभानी है। मतदान जरूर करें। अगर आपके पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो 14 विकल्प और हैं, जिनके जरिए आप मतदान कर सकते हैं।
इलेक्शन कमीशन के अनुसार मतदान के लिए मतदाता पहचान पत्र समेत कुल 15 आईडी सूचीबद्ध की गई है। कोई एक आईडी होने पर आप मतदान कर सकते हैं। जानें वह विकल्प..
ये हैं विकल्प
1. आधार कार्ड
2. पासपोर्ट
3. ड्राइविंग लाइसेंस
4. पैन कार्ड
5. राज्य/ केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकाय अथवा पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की ओर से जारी किए गए फोटो पहचान पत्र
6. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी पासबुक
7. फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख, भूतपूर्व सैनिक की पेंशन बुक, पेंशन भुगतान आदेश
8. वृद्धावस्था पेंशन की पासबुक
9. फोटोयुक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र
10. फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस
11. फोटोयुक्त दिव्यांग प्रमाण पत्र
12. श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
13. राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनसीआर) के अंतर्गत रजिस्ट्रार जनरल इंडिया द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड
14. सांसदों विधायकों विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र राशन कार्ड
Updated on:
10 May 2023, 12:12 PM IST
Published on:
10 May 2023, 12:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.