30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Nikay Chunav 2023: बीजेपी ने दूसरे चरण के प्रचार में झोंकी ताकत, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने बनाई रणनीति

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को होनी है। मंगलवार को प्रचार प्रसार थम जाएगा। ऐसे में बीजेपी ने प्रचार के लिए धुंआधार रणनीति बनाई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 8 May 2023, 3:12 PM IST

bhupendra.jpg

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

UP Nikay Chunav 2023 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी निकाय को सेमीफाइनल के तौर पर देख रही है। ऐसे में बीजेपी निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करके जनता के बीच संदेश देना चाहती है। इसी के चलते बीजेपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण के 38 जिलों में अंतिम दो दिन में प्रचार में पूरी ताकत झोंकेगी। एक तरफ मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, सरकार के मंत्रियों और प्रदेश अध्यक्ष की चुनावी सभाएं होंगी।

वहीं दूसरे ओर संगठन के नेता अलग- अलग स्तरों पर मोर्चे का सम्मेलन करेंगे। इसके साथ ही रैलियां निकालकर बीजेपी के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने वर्चुअल बैठक कर दो दिन में दूसरे चरण के चुनाव में धुआंधार प्रचार करने का आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें: The Kerala Story: फ्री में देखना चाहते हैं 'द केरल स्टोरी' तो इस नंबर पर करें कॉल
प्रदेश में बीजेपी की लहर दौड़ रही है: चौधरी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए प्रथम चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में बीजेपी की लहर दौड़ रही है। इससे विपक्ष निराश है और दूसरे चरण के लिए प्रचार करने के लिए हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहा है। विपक्षी हमेशा अपनी हार के कारणों पर मंथन करने के बजाय ईवीएम और चुनाव आयोग को कोसते हैं।

वहीं संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में बूथ समितियों, पन्ना प्रमुखों की टोलियों को मतदान पूर्ण होने तक सक्रिय रहें। इससे विपक्ष की ओर से की जा रही घेराबंदी को तोड़ने के साथ प्रचंड जीत के लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: आजम खान ने बीजेपी गठबंधन प्रत्याशी शफीक अंसारी को कहा- तुमने बिरादरी के साथ की गद्दारी