30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

The Kerala Story: फ्री में देखना चाहते हैं ‘द केरल स्टोरी’ तो इस नंबर पर करें कॉल

The Kerala Story: बीजेपी युवा मोर्चा के ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत ने सभी छात्र, छात्राओं और महिलाओं को फ्री में टिकट देकर 'द केरल स्टोरी' फिल्म दिखा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपना मोबाइल नंबर जारी कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 8 May 2023, 12:33 PM IST

the kerala story news

आगरा के बीजेपी नेता फ्री में 'द् केरला मूवी' दिखा रहे हैं।

The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' को लेकर देश में घमासान मचा हुआ है। इस फिल्म को लेकर देश में दो पक्ष बंट गया है। हिंदूवादी संगठन के नेता इस फिल्म को देखने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। वहीं कुछ राजनीतिक पार्टियां ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ नेता इस फिल्म को फ्री में अपने पैसे पर लोगों को दिखा रहे हैं।

आगरा के बीजेपी युवा मोर्चा के ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत ने सभी छात्र-छात्राओं और महिलाओं को टिकट देकर मूवी दिखा रहे हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म को दिखाने का उद्देश्य है कि हम अपनी लड़कियों को लव जिहाद से बचाने में सफल हो। इसके लिए उन्होंने फ्री में टिकट उपलब्ध कराने के लिए बकायदा अपना मोबाइव नंबर जारी किया है। उनका मोबाइल नंबर 9719 555 444 है।

यह भी पढ़ें: The Kerala Story: बीजेपी नेता ने छात्रों को दिखाई 'द केरल स्टोरी' फिल्म, पहले स्टूडेंट्स को दिखा चुके हैं ‘कश्मीर फाइल्स’

7 साल रिसर्च के बाद बनी है फिल्म
ब्रज क्षेत्र के मंत्री भाजपा युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश गौरव राजावत ने कहा कि यह फिल्म केरल में हुई 77 फीसदी महिलाओं के धर्मांतरण की सच्ची कहानी है। यह फिल्म 50,000 हिंदू एवं क्रिश्चियन लड़कियों को लव जिहाद का शिकार बनाने की सच्ची कहानी है। इस फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने फिल्म बनाने से पहले 7 साल तक रिसर्च की, तब जाकर फिल्म के निर्माता विपुल शाह एवं सुदीप्तो सेन और अभिनेत्री अदा शर्मा ने इस फिल्म को बनाया है। देश में अभी तक जो छुपाने का काम किया गया, वह अब इस फिल्म के माध्यम से सामने आ रहा है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग