मिर्जापुर

UP मिर्जापुर में नहर टूटी, किसानों की कई एकड़ गेहूं की फसल पानी में डूबी

मिर्जापुर में धनरौल मुख्य नहर टूटी, किसानों की फसलें हुई जलमग्न।

less than 1 minute read
Canal Broak
नहर टूटी

मिर्जापुर. जिले के मड़िहान ब्रांच की मुख्य धनरौल नहर सोमवार को शाम चार बजे निकरिका गांव के पास टूट गयी। नहर का पानी तेजी से किसानों की गेहूं की फसलों में जाने लगा और उनकी फसलें जलमग्न और बर्बाद हो गई। यहां तक कि इंदिरा नगर से सेमरा बरहों गांव तक का संपर्क मार्ग भी ध्वस्त हो गया, जिससे आवागमन बाधित हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि नहर विभाग को सूचित करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई और न अभी तक नहर विभाग से संबंधित कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा। यदि यही हाल रहा तो पानी का रफ्तार तेज होने के कारण दर्जनों गांव इस पानी की चपेट में आ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो यह नहर कई जगहों पर जर्जर हो चुकी है। जबकि शासन की तरफ से प्रतिवर्ष नहरों की मरम्मत के लिए लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं। ऐसा लगता है कि काम को केवल कागजो पर ही पूरा किया जाता है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और बयां करती हैं।
By Suresh Singh

Published on:
01 May 2018 11:25 pm
Also Read
View All
रात में खाना खाकर टहलने निकला 6 बहनों का इकलौता भाई, मिर्जापुर में सुबह मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान

मिर्जापुर के बाजार में लगी भीषण आग, कई दुकानें चपेट में, लाखों का नुकसान

मिर्जापुर में वृद्ध की मौत के 45 दिन बाद भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम, कागज के हेरफर में फंसा पेंच, एक सप्ताह से घर में नहीं जला चूल्हा

मिर्जापुर में लग्जरी गाड़ियों से 2 करोड़ कैश बरामद, आयकर विभाग ने व्यापारियों को जारी किया नोटिस, 4 दिन में देना होगा जवाब

दोस्त की नाबालिग गर्लफ्रेंड से बनाना चाहता था संबंध, विरोध करने पर दोस्त संग मिलकर की हत्या, मिर्जापुर पुलिस ने पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार