
सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
मिर्जापुर. जनपद के मड़िहान थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक तेज रफ्तार कार मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत लूसा गांव के पास मिर्ज़ापुर-सोनभद्र मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढ़े में पेड़ से जा टकराई। हादसे में तीन मासूमों समेतकार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। चार मौके पर ही, जबकि एक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सभी लोग परिवार की बहु को विदा कराने में भाग लेने सोनभद्र जा रहे थे। हादसे की वजह चालक का नींद में होना बताया जाता है।
जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कला निवासी 55 वर्षीय गुलाब मिश्रा अपने छोटे बेटे संजीव मिश्रा की पत्नी प्रीति कि विदाई के लिए कार से अपने तीन नाती और चालक के साथ सोनभद्र जा रहे थे। अपनी कार से सोनभद्र जा रहे थे। कार दुबार कला का ही निवासी 40 अशोक मिश्रा ड्राइव कर रहा था। कार जैसे ही मड़िहान थानांतर्गत राजगढ़ चौकी क्षेत्र के लूसा के पास पहुंची, चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। यह देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और घटना की जानकारी यूपी 100 को दी।
राहगीरों एवं आसपास के लोगों ने वाहन में फंसे लोगों को किसी तरह निकाला। गुलाब मिश्रा, चालक 35 वर्षीय अशोक मिश्रा, आठ वर्षीय अविरल, 10 वर्षीया दृष्टि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आठ वर्षीया यशस्वी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। लोगों ने सभी को तत्काल नजदीकी अस्पताल मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया, जहां चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया।
चालक की नींद ने ली जान !
10 वर्षीय लड़की और 12 वर्ष के लड़के को साथ लेकर सोनभद्र में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे गुलाब मिश्र के परिजनों ने सोचा भी नहीं होगा कि यह यात्रा उनकी आखिरी यात्रा बन जाएगी। अंदेशा जताई जा रही है कि हादसे के समय चालक नींद में था। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है।
BY- SURESH SINGH
Published on:
21 Apr 2018, 9:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.