मिर्जापुर

इंजीनियरिंग का अजीबोगरीब कारनामा, PWD विभाग ने बना दी सड़क…बीच में लगा अनोखा हैंडपंप

Mirzapur PWD Road Hand pump Viral : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक अजीबोगरीबो मामला सामने आया। यहां एक सड़क बनाई गई और उसके बीचो-बीच हैंडपंप है।

2 min read
सड़क के बीचोबीच में लगा हैंडपंप, PC- X

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से लोक निर्माण विभाग (PWD) की एक ऐसी लापरवाही सामने आई है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। लोग इसे देखकर हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। यहां सड़क निर्माण के दौरान विभाग ने नियमों और सुरक्षा मानकों को ताक पर रखते हुए बीच सड़क पर ही चालू हैंडपंप खड़ा छोड़ दिया और उसके चारों तरफ डामर बिछाकर सड़क पूरी कर दी। अब यह 'अजीबोगरीब इंजीनियरिंग' सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

ये भी पढ़ें

6 साल के बेटे के सामने मां को मार डाला, मासूम बोला- पापा ने मम्मी का गला दबाया

CM योगी के दौरे की जल्दबाजी ने बढ़ाई मुसीबत?

यह पूरा मामला विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित इनारा इलाके का है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए इस सड़क का निर्माण आनन-फानन में कराया गया था।

स्थानीय निवासी आशीष कुमार यादव ने बताया कि सीएम के आगमन से मात्र तीन दिन पहले काम शुरू हुआ। ठेकेदारों और इंजीनियरों ने हैंडपंप को शिफ्ट करने की जहमत नहीं उठाई और इसे हटाए बिना ही सड़क बना दी। सड़क के बीचों-बीच स्थित यह हैंडपंप अब राहगीरों और वाहनों के लिए काल बन सकता है।

नवरात्रि मेले से पहले बड़ी लापरवाही

विंध्याचल में विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी मंदिर स्थित है, जहां 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि मेले का आयोजन होना है। इस दौरान लाखों श्रद्धालु इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बुनियादी ढांचे को दुरुस्त किया जा रहा था, लेकिन इस तरह की लापरवाही ने प्रशासन की तैयारियों पर पानी फेर दिया है।

मां विंध्यवासिनी धाम का आकर्षक रूप दिया गया है। मां के गर्भगृह को झालरों से सजाया गया है। फूलों का प्रयोग भी इसमें किया गया है। देखने में यह भव्य व दिव्य नजर आ रहा है। 9 दिन अलग-अलग फूलों से मां के धाम की सजावट की जाएगी।

विभागों में 'तू-तू मैं-मैं'

मामला तूल पकड़ने और वीडियो वायरल होने के बाद विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता बी.के. पांडेय का कहना है कि हैंडपंप को शिफ्ट करने का काम नगर पालिका का था, जो समय पर नहीं हो सका। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। बताया जा रहा है कि स्थानीय ग्राम प्रधान के निर्देश पर अब हैंडपंप को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि, अब दबाव बढ़ने के बाद स्थानीय ग्राम प्रधान के सहयोग से हैंडपंप को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Published on:
18 Mar 2026 07:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर