7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिर्जापुर में धरने पर बैठी विधायक पल्लवी पटेल, कानून-व्यवस्था ठीक करने की मांग, जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी को बताया साजिश

मिर्जापुर में प्रदेश कि कानून-व्यवस्था को लेकर सिराथू विधायक ने धरना प्रदर्शन किया है। बीते दिनों पशु तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए अपनी पार्टी के जिलाध्यक्ष को उन्होंने रिहा करने की मांग की है....

less than 1 minute read
Google source verification

pc-patrika

मिर्जापुर: प्रदेश की कानून-व्यवस्था में सुधार लाने को लेकर सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया है। पल्लवी पटेल के साथ सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव किया। इसके साथ ही गौ-तस्करी में गिरफ्तार किए गए अपना दल (कामेरावादी) के जिला अध्यक्ष की गिरफ्तारी को साजिश बताया है।

लचर हो चुकी है कानून-व्यवस्था: पल्लवी

अपना दल (कामेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि यूपी में कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है। पुलिस अपराधियों को नहीं बल्कि साजिश के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को पकड़ रही है। दरअसल, एक माह पूर्व उनकी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर पटेल समेत तीन लोगों को गो-तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

जिलाध्यक्ष को जानबूझकर घसीटा गया: पल्लवी

पल्लवी ने आरोप लगाया है कि उनके जिलाध्यक्ष इस मामले में शामिल नहीं थे और जानबूझकर साजिश के तहत उन्हें पुलिस ने इस मामले में घसीटा और उन्हें गिरफ्तार किया। इस दौरान उनके साथ सैकड़ो की संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें पत्रक सौंपकर जिलाध्यक्ष को रिहा करने की मांग की है।

क्या है मामला

दरअसल, सोनबरसा गांव में स्थित गो-आश्रय गृह से पशु तस्करी के खेल का भंडाफोड़ हुआ था। इस मामले में जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर पटेल के साथ तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोप है कि पशुओं की तस्करी कर मोटी रकम कमाई जा रही थी।