
मिर्जापुर: लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह एक युवक नाटकीय ढंग से हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक ने बताया कि उसने पास के ही गांव के एक लड़की से कोर्ट मैरिज किया है और परिवार वाले अब हमें अलग कर रहे हैं। युवक ने उसकी पत्नी को उसे सौंपे जाने की गुहार लगाई है। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे समझा-बुझाकार नीचे उतार लिया है।
पुलिस नें समझा-बुझाकार उतारा नीचे
जानकारी के मुताबिक, बतही निवासी पवन रविवार की सुबह हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक के हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ने के बाद गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हुए। युवक ने कहा कि पास के ही गांव की एक लड़की से उसने कोर्ट मैरिज किया है और अब दोनों के परिवार वाले उन्हें अलग करना चाहते हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। युवक ने पुलिस से मांग की है कि उसकी पत्नी को उसे वापस सौंप दिया जाए तभी वह नीचे उतरेगा। फिलहाल पुलिस ने उसे समझा बूझाकर नीचे उतार लिया है।
युवक को थाने लेकर गई पुलिस
युवक को नीचे उतारे जाने के बाद पुलिस उसे लेकर लालगंज थाने पहुंची। पुलिस के मुताबिक, युवक का पास के ही गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने बताया है कि वह 3 महीने पहले उससे कोर्ट मैरिज कर चुका है। कोर्ट मैरिज के बाद वह लड़की को लेकर हैदराबाद चला गया था, लेकिन परिवार वालों के बुलाने पर वह वापस लौट आया।
युवक ने दिखाए कागजात
वहीं, युवक ने आरोप लगाया है कि वापस लौटनें के बाद दोनों परिवारों ने उन्हें अलग कर दिया और एक दूसरे से मिलने की इजाजत नहीं दी। युवक का आरोप है कि इसी बीच लड़की के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है, जबकि उसके पास कोर्ट मैरिज का सबूत भी है। फिलहाल पुलिस युवक द्वारा बताए गए तथ्यों की पड़ताल कर रही है। इसके साथ ही कथित रूप से दिखाए गए कोर्ट मैरिज के कागजात की सत्यता की भी जांच कर रही है।
Updated on:
22 Feb 2026 11:13 am
Published on:
22 Feb 2026 11:12 am
बड़ी खबरें
View Allमिर्जापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
