19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ठायं…ठायं…ठायं, 3 करोड़ की लूट के बाद एनकाउंटर, भागते बदमाशों पर चली गोलियां

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कारोबारी से लूट करने के बाद भाग रहे बदमाशों की यूपी पुलिस से मुठभेड़ हुई है। लूट के बाद यूपी की तरफ भाग कर आ रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने यूपी पुलिस से मदद मांगी थी....

less than 1 minute read
Google source verification

घायल बदमाश pc-patrika

मिर्जापुर: अहरौरा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हुए हैं। मुठभेड़ में पुलिस ने कुल चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बदमाश छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से व्यवसाय से ₹3 करोड़ का सोना और कैश लूटकर भागे थे।

कारोबारी से की थी लूट

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के कारोबारी संतोष से ₹3 करोड़ की लूट के बाद उत्तर प्रदेश की तरफ भागे लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। लूट के बाद बदमाशों का पीछा कर रही बिलासपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस से बदमाशों को पकड़ने में मदद मांगी थी। इसके बाद मिर्जापुर पुलिस ने घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान एक कार में चार संदिग्ध दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस ने रोकने का इशारा किया। बदमाश पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर भागने लगे।

गोली लगने के बाद किया सरेंडर

भाग रहे बदमाशों का जब यूपी पुलिस ने पीछा करना शुरू किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश के पैर में गोली लगी। इसके बाद कार सवार सभी चारों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल सभी आरोपी यूपी पुलिस के कस्टडी में है और छत्तीसगढ़ पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर उन्हें लेकर बिलासपुर जाएगी। हालांकि, पुलिस ने अभी यह नहीं बताया है कि लुटेरों के पास से कितना माल बरामद हुआ है।