
फोटो: पत्रिका
मिर्जापुर: मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में रखे एक युवक के शव को चूहे ने कुतर दिया। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है की मोर्चरी में शव रखने के लिए परिजनों से पैसे भी मांगे गए। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि सीएमएस ने जांच की बात कही है।
जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज के मंडलीय अस्पताल के मोर्चरी में रखें अभिषेक सैनी नामक युवक के शव को चूहों ने कुतर दिया। सोमवार को जब परिजन मोर्चरी पहुंचे तो शव के पैर और कमर पर कुतरने का निशान था। इसके बाद परिजन हंगामा करने लगे। हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।
नगर के तारकपुर नई बस्ती के रहने वाले अभिषेक सैनी ने रविवार की शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उसके शव को मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया था। परिजनों का आरोप है कि मोर्चारी का फ्रीजर खराब था और शव रखने के लिए उनसे बर्फ की सिल्ली मंगाई गई। इसके साथ ही ₹2000 भी लिए गए थे।
जानकारी के बाद मोर्चरी पहुंचे सीएमएस डॉक्टर सचिन किशोर की परिजनों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस ने मामले को संभाला। वहीं, सीएमएस ने कहा है कि परिजनों ने लिखित शिकायत दी है। मामले की जांच करवाई जा रही है। यदि आरोप सही पाए गए तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
09 Mar 2026 03:03 pm
बड़ी खबरें
View Allमिर्जापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
