14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेलर की टक्कर से मां-बेटी की मौत, एक व्यक्ति घायल, एमपी जा रहा था परिवार

मिर्जापुर में वाराणसी-रीवा नेशनल हाईवे पर एक ट्रेलर ने बाइक से जा रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें पत्नी और बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में पति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है....

less than 1 minute read
Google source verification

मिर्जापुर: लालगंज थाना क्षेत्र के वाराणसी-रीवा नेशनल हाईवे पर एक ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें पत्नी और बेटी की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। इस हादसे में पति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। टक्कर मारने के बाद ट्रेलर सड़क के किनारे डिवाइडर के सहारे लटक गया, जिसे क्रेन की मदद से हटाया गया।

गाजीपुर का रहने वाला था परिवार

जानकारी के मुताबिक गाजीपुर के मोहम्मदाबाद के रहने वाले मनोज चौधरी अपनी पत्नी रीता और 12 वर्षीय बेटी सौम्या के साथ मोटरसाइकिल से मध्य प्रदेश जा रहे थे। इसी दौरान वाराणसी-रीवा नेशनल हाईवे पर बस्तरा ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसके बाद तीनों जमीन पर गिर पड़े।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक करीब 60 मीटर तक सड़क पर घसीटती हुई आगे चली गई। वहीं, ट्रेलर के पहिए के नीचे आने के कारण रीता व सौम्या की दर्दनाक मौत हो गई और उनके शव सड़क पर बिखर गए। इस हादसे में मनोज गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

बाइक से एमपी जा रहे थे लोग

पुलिस के मुताबिक, मनोज मध्य प्रदेश में एक गांव में सब्जी की खेती करते हैं और इस समय परवल की फसल लगाए हुए थे। वह गाजीपुर से बाइक से ही मध्य प्रदेश के लिए निकल गए थे और साथ में उनकी बेटी और पत्नी भी थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया गया है, इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रेलर का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए, जिन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग